Vivo V70 FE का डिज़ाइन लीक, 200MP कैमरा से होगा लैस, इन स्मार्टफोन्स से हो सकता है आमने-सामने का मुकाबला

Updated on 18-Feb-2026

भारत में Vivo की नई V70 सीरीज़ कल आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने जा रही है, जिसमें Vivo V70 और V70 Elite स्मार्टफोन शामिल होंगे। इसी बीच खबर सामने आई है कि कंपनी इस लाइनअप में जल्द ही एक और नया मॉडल जोड़ सकती है, जो बाकी दोनों मॉडल्स की तुलना में किफायती विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। इस आगामी फोन का नाम Vivo V70 FE बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले इसका एक आधिकारिक प्रमोशनल पोस्टर ऑनलाइन लीक हुआ है, जिससे फोन के डिज़ाइन और कैमरा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

Vivo V70 FE का संभावित डिज़ाइन

लीक हुई जानकारी के अनुसार, पोस्टर को टिप्स्टर Paras Guglani ने वेबसाइट Passionate Geekz पर साझा किया है। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि Vivo V70 FE का डिज़ाइन V70 और V70 Elite से अलग होगा। जहां अन्य दोनों मॉडल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, वहीं V70 FE में वर्टिकल कैमरा सेटअप दिखाई देता है, जिसके नीचे रिंग लाइट मौजूद है। इसका लुक कंपनी की Y400 सीरीज़ से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

Vivo V70 FE की संभावित कैमरा डिटेल्स

लीक पोस्टर के मुताबिक, Vivo V70 FE में 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिससे साफ है कि कंपनी इस फोन में फोटोग्राफी पर खास ध्यान दे रही है, जो V-सीरीज़ की पहचान भी रही है। इसके अलावा फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। बड़ी डिस्प्ले होने की वजह से यह डिवाइस वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट माना जा रहा है। कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP फ्रंट कैमरा भी शामिल हो सकता है।

परफॉर्मेंस में कैसा होगा Vivo V70 FE

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस हो सकता है और OriginOS 6 पर चलने की उम्मीद है। यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न बेहतर यूज़र इंटरफेस और कई AI फीचर्स के साथ आने की बात कही जा रही है। बैटरी के मामले में भी फोन मजबूत साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V70 FE को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। कलर ऑप्शन्स में पर्पल, ब्लू और सिल्वर वेरिएंट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कुल मिलाकर कंपनी इस मॉडल में दमदार स्पेसिफिकेशन देने के साथ V-सीरीज़ की डिजाइन और कैमरा पहचान को बनाए रखने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। आइए नए फोन्स के रिलीज़ से पहले पिछली जनरेशन Vivo V60 की डिटेल्स पर एक नज़र डाल लेते हैं।

Vivo V60 की डिटेल्स

यह स्मार्टफोन 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कैमरा डिपार्टमेंट में 50MP OIS मेन, 50MP टेलीफोटो OIS और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। फ्रंट पर 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 6500mAh बैटरी लगी हुई है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V70 FE को ये फोन्स दे सकते हैं टक्कर

आगामी Vivo V70 FE अपने लाइनअप में बिल्कुल नया मॉडल होगा, जिस वजह से इसके प्राइस सेगमेंट में कई दूसरे डिवाइसेज इसे आमने-सामने का मुकाबला देंगे। उन स्मार्टफोन्स में Oppo Reno 15 Pro, OnePlus 13s, Samsung Galaxy S25 और Vivo V70 सीरीज के अन्य मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। हालांकि, सटीक कीमत सामने आने के बाद ही सही तरीके से तुलना की जा सकती है।

Image Source

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी वाला नया फोन, ये फोन्स देंगे कड़ी टक्कर

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :