Vivo V70 Offer: Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी नई Vivo V70 Series को लॉन्च किया था. इस सीरीज में Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल हैं. कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन्स अभी बिक रहे हैं. लेकिन, अच्छी बात है कि Vivo V70 पर कंपनी तगड़ा ऑफर दे रही है. जिससे आप काफी कम कीमत पर फोन को खरीद सकते हैं.
फोटो और प्रोसेसर के मामले मेंं भी यह फोन सेगमेंट के किसी भी दूसरे फोन से कम नहीं है. आइए पहले एक नजर फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर डाल लेते हैं फिर उसके बाद आपको इस पर मिलने वाली डील के बारे में बताते हैं. आपको बता दें कि यह डील Vivo V70 पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिल रही है.
Vivo V70 दोनों में 6.59 इंच का VM9 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,260×2,750 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट मिलता है. फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है. डिजाइन के मामले में डिवाइस स्लिम और हल्का है. इसका वजन करीब 194 ग्राम है.
वहीं Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. यह फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.
इस स्मार्टफोन में Zeiss ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें:
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
Vivo V70 में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है और फास्ट चार्जिंग के जरिए जल्दी चार्ज भी हो जाती है. इस स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, USB Type-C, NFC और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. साथ ही NavIC, GLONASS, Galileo और BeiDou का भी सपोर्ट दिया गया है.
आपको बता दें कि Vivo V70 पर कोई अपफ्रंट डिस्काउंट नहीं है. 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 45,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. लेकिन, इसके साथ आपको कार्ड और बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. अगर आप सेलेक्टेड बैंक कार्ड या Paytm के साथ पेमेंट करते हैं तो सीधा 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे फोन की कीमत 43,999 रुपये हो जाती है. जबकि एक्सचेंज ऑफर के साथ 4000 रुपये की ए़डिशनल छूट दी जा रही है.
Vivo ने इस बार स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कोई कमी नहीं छोड़ी है, लेकिन असली सवाल यह है कि क्या यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से वैल्यू देगा या नहीं. मार्केट में पहले से ही कड़ी टक्कर है, लेकिन डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को खरीदने का सोच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स