डायमंड कट कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगा Vivo V17

HIGHLIGHTS

इस महीने के आखिर में हो सकता है लॉन्च

दिसम्बर में भारत में सेल किए जाने की उम्मीद

चार रियर कैमरा से होगा लैस

विवो अपना नया स्मार्टफोन Vivo V17 जल्द भारत में लॉन्च कर सकता है और ख़बरें सामने आ रही हैं कि कम्पनी मौजूदा Vivo V17 Pro स्मार्टफोन की सेल रोक देगा। Russian पब्लिकेशन Hi-tech Mail के हवाले से आगामी Vivo V17 की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं।

Vivo V17 की फ्रंट इमेज से इसकी डिस्प्ले और टियरड्रॉप नौच का खुलासा हुआ है। फोन के दाईं ओर वोल्यूम रॉकर और पॉवर-की दी गई है, वहीं बॉटम में एक माइक्रोफोन, USB-C और एक्सटर्नल स्पीकर दिया गया है। फोन की डिस्प्ले में एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।

Vivo V17 के बैक पैनल पर डायमंड शेप में कैमरा मोड्यूल देखा जा सकता है जैसा कि हमने आगामी Vivo S5 फोन के पोस्टर में भी देखा है। हालांकि Vivo V17 का कैमरा सेटअप Vivo S5 से थोड़ा अलग है। Vivo V17 का रियर पैनल ग्लास का बना हुआ है।

पब्लिकेशन ने यह भी खुलासा किया है कि Vivo V17 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में मिलने वाले प्रोसेसर का पता नहीं चला है लेकिन फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने वाला है। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Vivo V17 इस महीने के आख़िरी हफ्ते में एंट्री ले सकता है और दिसम्बर की शुरुआत में भारत में सेल में आ सकता है। Smartphone की कीमत Rs 25,000 (~$352) के करीब हो सकती है।

यह डिवाइस Vivo V1945A/T phone हो सकता है जिसे हाल ही में चीन की रेगुलेटरी साइट TENAA पर देखा गया था। हैंडसेट में 6.38 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगी और दिवस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है। डिवाइस में 4,390mAh क्षमता की बैटरी भी मिल सकती है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

V1945A/T के फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा जबकि रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के अलावा, 8 मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए जाएंगे इस तरह फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस 2.0GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और 6GB तथा 8GB रैम के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो आपको 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। Vivo V1945A/T फोन की इमेज अभी सामने नहीं आई है।

Via

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :