Vivo V17 भारत में 9 दिसम्बर को एंट्री लेने वाला है। पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo V17 को नवम्बर में रूस में पेश किया जा चुका है। हालांकि, हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डिवाइस अलग फ्रंट और रियर डिज़ाइन के साथ आएंगे। 91mobiles ने Vivo V17 की लीक हुई हैंड्स-ऑन विडियो साझा की है जिससे भारत में आने वाले इस डिवाइस के डिज़ाइन का भी पता चला है।
Vivo V17 के रियर पैनल पर रेक्टंगुलर कैमरा मोड्यूल का पता चला है जो बैक पर ऊपरी बाएं हिस्से पर है। डिवाइस में चार कैमरा दिए गए हैं जो LED फ़्लैश के साथ L-शेप्ड डिज़ाइन में लगाए गए हैं। रूस में लॉन्च हुए Vivo V17 को डायमंड-शेप्ड कैमरा मोड्यूल के साथ उतारा गया था और इसमें 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया गया था।
Vivo V17 को पंच-होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा और यह पंच होल कैमरा डिस्प्ले के दाएं किनारे पर होगा। Vivo V17 को रूस में वॉटर ड्रॉप नौच के साथ पेश किया गया था और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
अगर हम Vivo V17 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। ऐसा ही कैमरा इस मोबाइल फोन के इंटरनेशनल वैरिएंट में भी देखा गया है। इसके अलावा इस कैमरा को कंपनी की ओर से डायमंड शेप दिया गया है। मोबाइल फोन में प्राइमरी सेंसर के तौर पर एक 48MP का सैमसंग GM1 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस सेटअप में आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, इसके अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर इसमें मौजूद है, और 2MP का डेप्थ सेंसर भी आपको इसमें मिल रहा है। Vivo V17 स्मार्टफोन में आपको भारत में एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको एक 32MP का फ्रंट सेंसर भी मिलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि इस मोबाइल फोन को भारत में Rs 25,800 के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
ऐसा भी सामने आता है कि विवो अपने फोंस की कीमत को लेकर काफी संजीदा है, अब इसकी कीमत होती क्या यह तो इस मोबाइल फोन के भारत में आने के बाद ही सही तौर पर पता चलने वाला है। हालाँकि रूस के बाजार में इस मोबाइल फोन यानी Vivo V17 को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है, इसे यहाँ क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग रंगों में लॉन्च किया जा चुका है।