ट्रिपल कैमरा सेटअप और पॉप-सेल्फी कैमरा के साथ आने वाले Vivo V15 Pro मोबाइल फोन को अभी हाल ही में देश में एक बेस्ट सेलर स्मार्टफोन के तौर पर देखा गया था। अपने Vivo V15 और Vivo V15 Pro मोबाइल फोंस के लॉन्च के साथ ही Vivo देश की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है। हालाँकि इसके साथ ही अब ऐसा भी सामने आ रहा है कि Vivo अपने Vivo V15 Pro मोबाइल फोन के एक नए वैरिएंट को भी भारत में लॉन्च कर सकता है। इस मोबाइल फोन का 6GB रैम और 128GB मॉडल पहले से भी भारत में मौजूद है, लेकिन अब इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल को भी लाने पर विचार किया जा रहा है।
अगर हम 91Mobiles की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि Vivo V15 Pro मोबाइल फोन का नया वैरिएंट यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लाया जा सकता है। यह रिपोर्ट Vivo India के किसी एग्जीक्यूटिव को केंद्र में रखकर सामने आई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन की कीमत भारत में Rs 30,000 के नीचे ही रहने वाली है। यह एक स्पेशल कलर में आने वाला है। आपको बता देते हैं कि इसी डिवाइस को अभी हाल ही में मलेशिया के बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। Vivo V15 Pro मोबाइल फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल इस समय भारत में Rs 28,990 की कीमत में मिल रहा है।
आपको बता देते हैं कि Vivo V15 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.39-इंच की एक Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा को देखते हुए Vivo V15 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अन्य कैमरा जो एक अल्ट्रा वाइड लेंस है भी मिल रहा है, साथ ही आपको एक 5MP का कैमरा डेप्थ सेंसर के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि आपको इस कैमरा के साथ ड्यूल LED फ़्लैश भी मिल रही है।
फोन में आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो Vivo NEX की तरह ही है, यानी आपको इसमें एक पॉप-अप कैमरा मिल रहा है। यह दुनिया का ऐसा पहला फोन है, जो इस कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बात देते हैं कि फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, और साथ ही इसमें आपको 3,700mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।