हाल ही में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V15 Pro 8GB RAM वैरिएंट के साथ भारत में अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। इस बात की पुष्टि BGR India ने अपनी रिपोर्ट्स में की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo V15 Pro 8GB RAM/128GB स्टोरेज के साथ भारत में 32,000 रुपए से कम कीमत में भी लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही जल्द ही Vivo V15 Pro का यह 8GB रैम वैरिएंट सेल के लिए भी उपलब्ध करा दिया जायेगा।
अगर कीमत की बात करें तो Vivo V15 Pro 8GB+128GB वैरिएंट 32,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में फिलहाल Vivo V15 Pro स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में आ रहा है और इस वैरिएंट की कीमत भारत में 28,990 रुपये है।
आपको बता देते हैं कि Vivo V15 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.39-इंच की एक Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
हालाँकि इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। कैमरा को देखते हुए Vivo V15 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अन्य कैमरा जो एक अल्ट्रा वाइड लेंस है भी मिल रहा है, साथ ही आपको एक 5MP का कैमरा डेप्थ सेंसर के तौर पर मिल रहा है।
इसके अलावा आपको बता दें कि आपको इस कैमरा के साथ ड्यूल LED फ़्लैश भी मिल रही है। फोन में आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो Vivo NEX की तरह ही है, यानी आपको इसमें एक पॉप-अप कैमरा मिल रहा है। यह दुनिया का ऐसा पहला फोन है, जो इस कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बात देते हैं कि फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, और साथ ही इसमें आपको 3,700mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!