Vivo ने अपनी U सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन Vivo U3 लॉन्च किया है जो कि ट्रिपल कैमरा से लैस है और इसे ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया गया है। Vivo U3 ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और फोन को 5,000mAh के साथ पेश किया गया है।
Vivo U3 डुअल सिम स्मार्टफोन है जो FunTouch OS 9 के साथ एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है। फोन में 6.5३ इंच की फुल HD+ 1080 x 2340 पिक्सल वाली डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में फेस अनलॉक, माइक्रो USB पोर्ट भी रखा गया है।
फोन के कैमरा के बारे में बात करें तो डिवाइस ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है इसमें एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.78 है, तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W डुअल इंजन फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है और फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Vivo U3 फोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट का प्राइस CNY 999 (roughly Rs 10,000) रखा गया है जबकि हाई-एंड वारेंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आया है और इसका प्राइस CNY 1,199 (roughly Rs 12,000) रखा गया है। Vivo U3 को तीन रंगों स्पार ब्लू, एगेट ब्लैक और अनियन ब्लू रंगों में लॉन्च किया गया है और अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि भारत या अन्य बाज़ारों में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा।