Vivo U20 को 22 नवम्बर को लॉन्च किया जाना है और लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल्स सामने आ गई हैं। Amazon India के टीज़र से पता चलता है कि Vivo U20 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा जिसे 18W डुअल इंजिन फ़ास्ट चार्जिंग टेक का सपोर्ट दिया जाएगा। टीज़र इमेज से पता चलता है कि फोन के बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, एक माइक्रो USB पोर्ट और एक्सटर्नल स्पीकर दिया गया है।
इसके अलावा, Amazon लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में मौजूद 5000mAh की बैटरी 273 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, 21 घंटे का इन्स्टाग्राम यूसेज, 17 घंटे का फेसबुक और 11 घंटे का यूट्यूब यूसेज मिलेगा।
टीज़र में खुलासा हुआ है कि Vivo U20 को वॉटर ड्रॉप नौच सक्रीन के साथ लाया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसे LED फ़्लैश के साथ लाया जाएगा और फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। फोन के बक्क पर ग्रेडिएंट फिनिश दिया जाएगा।
Vivo U20 पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo U10 की जगह लेगा। Vivo U20 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB रैम और UFS 2.1 स्टोरेज का साथ दिया जाएगा।
Vivo U10 को 6.35 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस दो रंगों इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक विकल्प में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mah की बैटरी दी गई है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Smartphone को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665AIE प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया गया है, साथ ही फोन में डार्क मोड भी मिल रहा है। बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो फोन के बैक पर AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें के 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।