Vivo U20 स्मार्टफोन आज एक बार फिर से सेल के लिए होगा उपलब्ध, Amazon India और Vivo.com पर सेल

HIGHLIGHTS

Vivo U20 मोबाइल फोन को आज एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है, इस स्मार्टफोन की सेल दोपहर 12:00PM पर अमेज़न इंडिया और Vivo.com पर होने जा रही है

आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन यानी Vivo U20 की शुरूआती कीमत Rs 10,990 है

Vivo U20 स्मार्टफोन को आज एक बार फिर से सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की यह सेल Amazon India और Vivo.com पर होने जा रही है, इस सेल की शुरुआत दोपहर 12:00PM पर शुरू होने वाली है। आपको बता देते हैं कि अभी पिछले सप्ताह ही Vivo U20 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। हालाँकि इसके बाद इसे एक बार सेल के लिए लाया जा चुका है, इसका मतलब है कि यह इस स्मार्टफोन की दूसरी सेल है। इस मोबाइल फोन के कुछ सबसे मुख्य स्पेक्स पर नजर डालें तो स्मार्टफोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट नजर आ जाने वाला है।

इसके अलावा इसमें आपको एक 6.53-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले भी मिलने वाली है, यह एक वाटर-ड्राप नौच स्क्रीन है। आपको बता देते हैं कि फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलता है। इसके अलावा इसमें आपको एक बड़ी बैटरी यानी 5000mAh क्षमता की 18W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बैटरी भी आपको इसमें मिलती है।

Vivo U20 प्राइस इन इंडिया और सेल ऑफर

Vivo U20 स्मार्टफोन को आज दोपहर 12:00PM पर अमेज़न इंडिया और Vivo.com पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत Rs 10,990 है, इसका मतलब है कि इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को आप मात्र इसी कीमत में ले सकते हैं। हालाँकि इसके अलावा अगर आप इसका 6GB रैम और 64GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आप इसे मात्र Rs 11,990 की कीमत में ले सकते हैं। इस मोबाइल फोन को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है, यह रेसिंग ब्लैक और ब्लेज़ ब्लू रंगों में उपलब्ध है। 

अगर हम लॉन्च ऑफर की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन के साथ आपको Rs 1000 का प्रीपेड परचेस ऑफ़र मिल रहा है, इसके अलावा आप इसे 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ भी खरीद सकते हैं।

Vivo U20 Specification और Features

Vivo U20 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम के साथ लॉन्च किया गया है, इएके अलावा यह एंड्राइड 9 पर आधारित फनटच OS 9 पर चलता है। फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, साथ ही फोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है। 

अगर हम इस मोबाइल फोन पर कैमरा आदि पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो एक 16MP के मेन कैमरा, एक 8MP के वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस से लैस है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अन्य ऑप्शन्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको ड्यूल-इंजन फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी से लैस होकर मिल रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :