Vivo X200 FE Launch
Vivo कथित तौरपर अपने Compact Flagship Phone को इंडिया के बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस फोन को अभी तक के लिए Vivo X200 Mini के तौर पर देखा जा रहा था, यह फोन October 2024 में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, एक नई जानकारी के अनुसार यह फोन एक दूसरा ही फोन होने वाला है। असल में, इंडिया के बाजार में कंपनी Vivo X200 FE को लॉन्च कर सकती है, यह फोन Vivo X200 और Vivo X200 Pro के बीच वाला मॉडल हो सकता है। एक नई रिपोर्ट Vivo X200 FE के लॉन्च टाइमफ्रेम के साथ साथ इसकी कुछ मुख्य डिटेल्स से भी पर्दा उठा रही है।
यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स को फिर दिया बड़ा तोहफा, IPL 2025 वालों की कर दी मौज, देखें फुल डिटेल्स
अगर रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो Vivo X200 FE स्मार्टफोन को जुलाई के महीने में इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में एंट्री मिल सकती है। यह फोन दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल के साथ आने वाला है, फोन को 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के साथ साथ 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, फोन का प्राइस 50000 रुपये से 60000 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo X200 FE स्मार्टफोन को एक Compact Design में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 6.1-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होने वाली है। इतना ही नहीं, यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन से लैस है, इसके अलावा इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन में Dimensity 9300 Plus या आगामी Dimensity 9400e प्रोसेसर मिल सकता है।
Vivo X200 FE के अन्य फीचर देखें जाए तो पता चलता है कि इस फोन में एक 6500mAh की बैटरी मिलती है जो 90W की फास्ट चार्जिंग पर आने वाली है। कैमरा के मामले में भी फोन एक दमदार फोन होने वाला है। Vivo X200 FE ने फोन के कैमरा के लिए ZEISS के साथ साझेदारी भी की है। इस फोन में एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा होने वाला है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ और एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी होने वाला है। इतना ही नहीं, फोन में एक 50MP का Sony IMX882 3X Telephoto Lens भी मिलने वाला है। फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ FunTouchOS 15 पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 3 साल का एंड्रॉयड और 4 साल का सिक्युरिटी अपडेट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स को टारगेट कर रहा था ये जासूसी सॉफ्टवेयर, अब देने पड़ेंगे इतने करोड़, देखें पूरा माजरा