Vivo T5 Lite भारत में जल्द होने जा रहा लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले-बैटरी समेत जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

By

Vivo ने अपनी T5 सीरीज के आने वाले Vivo T5 Lite स्मार्टफोन का भारत में लॉन्च टीज़ कर दिया है. Vivo की T5 सीरीज में Vivo T5 Pro और Vivo T5X के बाद यह स्मार्टफोन इस सीरीज का तीसरा फोन होगा. कंपनी ने इसे फ्लिपकार्ट पर टीज़ किया है और ऐसा माना जा रहा है की यह स्मार्टफोन Vivo T4 Lite से ज्यादा बेहतर स्पेक्स और फीचर्स के साथ आएगा. इस स्मार्टफोन के टीज़र में इसकी बैटरी और नया डिज़ाइन दिखाया गया है और अगर आप इस स्मार्टफोन के स्पेक्स और भारत में लॉन्च और इसके प्राइस से जुड़ी जानकारी जानना चाहते हैं तो यहां है इसके स्पेक्स, टीज़र और भारत में लॉन्च से संबंधित सारी जानकारी.

Vivo T5 Lite कब होगा लॉन्च

हालांकि Vivo ने आधिकारिक रुप से इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस से संबंधित पोस्ट के हिसाब से ऐसा लगता है की इसका लॉन्च जल्दी ही हो सकता है. यह स्मार्टफोन एक मिड रेंज बजट स्मार्टफोन हो सकता है. इस टीज़र के माध्यम से Vivo के आने वाले Vivo T5 Lite के बैटरी स्पेक्स और डिज़ाइन रीवील किए गए हैं और यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो ज्यादा बैटरी लाइफ को महत्वपूर्ण मानते हैं.

Vivo T5 Lite के संभावित स्पेक्स

इस टीज़र की सबसे बड़ी हाईलाइट यही है की इसमें इस स्मार्टफोन की 6500mAh की दमदार बैटरी रीवील कि गई है जो 44W तक की फ्लैश चार्जिंग के साथ आता है. यह जानकारी कंपनी ने आधिकारिक रुप से दी है लेकिन इस स्मार्टफोन के बाकी स्पेक्स की जानकारी ताज़ा लीक्स से मिलती है.

कहा जा रहा है की इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट या फिर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट देखने को मिल सकता है ये दोनों ही प्रोसेसर एक एंट्री लेवल फोन के लिए बनाए गए हैं. इसके साथ ही इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा. फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 50MP के प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेंसर के साथ आ सकता है. बढ़िया सेल्फी लेने के लिए इसमें 5MP का एक फ्रंट कैमरा भी मिल आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max का भारत में लॉन्च कन्फर्म! इन फ्लैगशिप फीचर्स के साथ एंट्री मारेगा नया फोन‍

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By