Vivo T4 Pro launch in India soon with 3x periscope zoom
Vivo इंडिया में T4 Series के अपने नए फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक तौर पर मिल रही जानकारी कहती है कि Vivo T4 Pro को इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo T3 Pro को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। अब इस साल अगस्त में नए T4 Pro को इंडिया में पेश किया जायेगा। हालाँकि, अभी फोन के लॉन्च में कुछ दिन बाकी है लेकिन इसके पहले ही इस फोन को लेकर बहुत से लीक आदि सामने आये हैं, फोन के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर के साथ साथ बैटरी आदि की भी जानकारी सामने आ रही है। आइये जानते है कि विवो के इस आगामी फोन में आपको क्या मिल सकता है।
Vivo T4 Pro को इंडिया के बाजार में 26 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। लीक आदि के अनुसार इस फोन का प्राइस 25000 रुपये से 30000 रुपये के बीच हो सकता है। इसका मतलब है कि विवो का नया फोन एक मिड-रेंज फोन होने वाला है। इस फोन को Flipkart पर सेल किया जाने वाला है। विवो के इस फोन को लेकर एक Microsite भी Flipkart पर तैयार की जा चुकी है। Vivo अपने इस फोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च कर सकता है, विवो फोन को Blue और Golden कलर में लॉन्च किया जाने वाला है।
Vivo ने इस बात की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की है कि फोन में किस तरह के स्कपेक्रस होने वाले हैं, लेकिन ट्विटर पर इसकी जानकारी एक पोस्ट से मिल रही है, इससे यह पता चलता है कि फोन में कैसे स्पेक्स-फीचर हो सकते हैं। फोन को कंपनी Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा यह फोन एक स्लिम फोन भी होने वाला है। इसका थिकनेस मात्र 7.53mm का होगा। हालाँकि, विवो ने यह भी जानकारी दी है कि फोन में स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, इसी से फोन को ताकत मिलने वाली है। विवो फोन को कंपनी 6500mAh की बैटरी पर लॉन्च करने वाली है। फोन में AI फीचर्स भी मिलने वाले हैं, जो इसे एक दमदार और बेहतरीन अनुभव देने के लिए अच्छी खबर है।
Vivo T4 Pro में फोटोग्राफी के लिए एक 50MP का Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है जो 3x Optical Zoom से लैस है। इसके अलावा में कैमरा मोड्यूल को देखा जाये तो यह वर्टीकली पोजीशन होने वाला है। यह कैमरा आपको पिल-शेप में नजर आएगा। इसके अलावा इसे आप टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर देख सकते हैं।
आइये अब जानते है कि Vivo के T Series के पिछले फोन यानी Vivo T3 Pro में आपको क्या मिलता है। Vivo ने अपने इस फोन को पिछले साल स्नेपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था। इसके अलावा फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी मिलती है। इस फोन में एक Sony 50MP का प्राइमरी कैमरा भी मौजूद है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। Vivo ने अपने इस फोन को 6.77-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया था। Vivo T3 Pro का शुरूआती प्राइस 24,999 रपये था, हालाँकि, इसका एक अन्य मॉडल 26,999 रुपये में आता है।