Vivo T4 Pro
Vivo T5 Pro 5G बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि इसे 15 अप्रैल को पेश किया जाएगा। अक्सर नए फोन लॉन्च के बाद पिछली जनरेशन की कीमतों में कटौती कर दी जाती है, लेकिन यहां Vivo T5 Pro के लॉन्च से पहले ही Vivo T4 Pro की कीमत में गिरावट देखी गई है. यह डील Amazon पर स्मार्टफोन के ब्लेज़ गोल्ड कलर ऑप्शन और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट पर चल रही है. बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स भी तगड़े हैं. आइए देखते हैं Vivo T4 Pro को कितने सस्ते में खरीदा जा सकता है.
पिछले साल लॉन्च के दौरान यह स्मार्टफोन 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में आया था. अब, अमेज़न इंडिया पर डिस्काउंट के साथ यह 27,177 रुपये में लिस्टेड है. हालांकि, यह छूट ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर इसे बड़ा बना सकते हैं. बैंक ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के जरिए पेमेंट करने पर ग्राहकों को 2500 रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं अगर आप इसके बजाए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो Amazon Pay Balance के तौर पर 815 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.
साथ ही, अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना फोन है, तो उसे देकर भी 23,150 रुपये तक की बचत की जा सकती है. लेकिन ध्यान रहे कि एक्सचेंज की पूरी वैल्यू मिलना थोड़ा मुश्किल होता है. इसके अलावा, किश्तों पर Vivo T4 Pro को खरीदना चाहते हैं तो वह 955 रुपये प्रतिमाह से शुरू होती हैं. हालांकि, यहां नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है. (खरीदने के लिए क्लिक करें!)
यह स्मार्टफोन 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट लगा हुआ है, जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. डिवाइस का कैमरा इसकी एक बड़ी खासियत है. इसमें आपको Sony IMX882 50MP मेन कैमरा और 50MP Sony IMX882 3x पेरिस्कोप कैमरा मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है जो 90W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. डिवाइस Funtouch OS 15 पर काम करता है. इसे 4 साल के एंड्राइड अपग्रेड्स और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।