Vivo ने भारत में अपनी T-सीरीज़ के स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह T1 5G स्मार्टफोन Rs 20,000 की श्रेणी में आया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, Vivo T1 को 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस को चीन में लॉन्च हुए मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव कर के पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते Netflix, Prime Video और MX Player पर आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़
Vivo T1 5G के भारतीय वेरिएंट की कीमत की बात करें तो डिवाइस को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है जो 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। बेस वेरिएंट 4GB रैम से लैस है जिसकी कीमत Rs 15,990 है। इसके अलावा, 6GB और 8GB रैम वेरिएंट को क्रमश: Rs 16,990 और Rs 19,990 में लॉन्च किया गया है। अगर आप HDFC बैंक के कार्ड से इसे खरीदते हैं तो लॉन्च ऑफर के तहत Rs 1,000 का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Vivo T1 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन (Qualcomm Snapdragon 695 SoC) द्वारा संचालित है और यह 5G-रैडी डिवाइस है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्वाड रियर कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 11 और Redmi Note 11S
फोन को 5-लेयर टर्बो कूलिंग सिस्टम दिया गया है और कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन इस श्रेणी में सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। डिवाइस की मोटाई 8.25mm और वज़न 187 ग्राम है।
फोन के फ्रंट पर 6.58 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है और डिस्प्ले पर एक वॉटरड्रॉप नौच भी दिया गया है। डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 120Hz है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: BSNL के ये सस्ते प्लान Airtel, Reliance Jio और Vi को भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर, जानें बेनिफिट्स
डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 50MP का मुख्य सेन्सर और दो 2MP के डेप्थ व मैक्रो सेन्सर दिए गए हैं। हालांकि, डिवाइस में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं दिया गया है। सेल्फी व विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है जो AI फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आया है। फोन में 3.5mm हैडफोन जैक मिल रहा है और डिवाइस को USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन एंडरोइड 12 (Android 12) पर आधारित Funtouch OS 12 पर काम करता है।