वीवो टी1 5जी (Vivo T1 5G) स्मार्टफोन (smartphone) की सेल (sale) 14 फरवरी यानि आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने 5GB स्मार्टफोन (5G Smartphone) को पेश किया है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है और फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio ने किया कमाल, इन स्मार्टफोंस पर किया देसी 5G ट्रायल, बुलेट ट्रेन की स्पीड में मिलेगा इंटरनेट
Vivo T1 5G स्मार्टफोन (smartphone) को तीन वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। डिवाइस का बेस वेरिएंट 4GB + 128GB स्टोरेज ऑफर करता है और इसकी कीमत Rs 15,990 है। फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 16,990 है जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट Rs 19,990 है। अगर आप फ्लिपकार्ट (Flipkart) से ख़रीदारी करते हैं तो बता दें कि HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स को Rs 1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट (instant discount) मिल रहा है। इस तरह आप फोन को Rs 14,990 में खरीद सकेंगे। यहां से खरीदें
वीवो (Vivo) टी1 (T1) 5जी (5G) में 1080×2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.58 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी दिया जा रहा है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सस्ता हुआ Micromax का पहले से सस्ता IN 2b स्मार्टफोन, 14 फरवरी तक है ऑफर
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। हालांकि सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में सुपर नाइट मोड और मल्टी-स्टाइल पोर्ट्रेट मोड फीचर भी प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें: इस एक Recharge से 455 दिनों की टेंशन खत्म, Reliance Jio भी नहीं कर पा रहा मुकाबला
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको 5जी (5G), 4जी एलटीई, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी जैसे विकल्प मिलेंगे। ओएस की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित फनटच ओएस 12 पर काम करता है।