डायमंड शेप्ड रियर कैमरा सेटअप वाले Vivo S5 स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च किया गया है। नया वीवो फोन भी पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है जिसे उच्च स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91.38 प्रतिशत इसे दिया गया है। कंपनी का दावा है कि प्रतिस्पर्धियों द्वारा पंच-होल डिज़ाइन किए गए स्पोर्टिंग स्मार्टफ़ोन के विपरीत, Vivo S5 एक अल्ट्रा-पंच होल को फ्लॉन्ट करता है जिसका आकार सिर्फ 2.98 मिमी है।
Vivo S5 में 3D कर्व्ड बैक डिज़ाइन भी दिया गया है जो एक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे 0.38 सेकंड में फिंगरप्रिंट पहचानने का दावा किया गया है। इसके अतिरिक्त, विवो ने अपनी मूल रूप से विकसित मल्टी-टर्बो तकनीक की पेशकश की है जिसे स्मार्टफोन पर गेमिंग प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Vivo S5 स्मार्टफोन को CNY 2,698 यानी लगभग Rs 27,700 के कीमत में 128GB मॉडल में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 256GB स्टोरेज वैरिएंट को CNY 2,998 यानी लगभग Rs 30,700 की कीमत में पेश किया गया है। आपको बता देते हैं कि फोन को कई अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आइसलैंडिक ब्लू, फैंटम ब्लू, और स्टार ब्लैक रंगों में पेश किया गया है, इस मोबाइल फोन को चीन के बाजार में 22 नवम्बर से ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि अभी तक इसके भारत में लॉन्च और कीमत क्या होने वाली है, इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
इस मोबाइल फोन को ड्यूल सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एंड्राइड 9 पाई का सपोर्ट मिल रहा है. फोन में आपको एक 6.44-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है. साथ ही आपको बता देते है कि यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है। फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा फोन को 8GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है।
फोन में अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड शेप्ड कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। अगर हम इसकी चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इसे एक 48MP प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही आपको एक 2MP का सेंसर भी फोन में मिल रहा है, इसके अलावा एक अन्य 5MP का डेप्थ सेंसर भी फोन में मौजूद है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी सेंसर भी मिल रहा है।
फोन को अलग अलग 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, और अन्य सुविधाओं की अगर बात करें तो फोन में आपको टाइप C पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक और कई सेंसर भी रहे हैं, जो फोन को खास बना देते हैं। फोन में आपको एक 4100mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 22.5W की फ़्लैश चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।