Vivo ने घोषणा कर दी है कि 7 अगस्त को भारत में नए स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। कम्पनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को आधिकारिक जानकारी भी दी है। हालांकि, इस बीच कम्पनी ने लॉन्च इवेंट के वेन्यु या डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कम्पनी इस डिवाइस को ‘S’ लैटर के साथ टीज़ कर रहा है।
Vivo इस फोन का चीनी वैरिएंट मार्च के आखिर में लॉन्च कर चुका है चीनी वैरिएंट में फोन में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। स्मार्टफोन को मीडियाटेक हीलियो P70 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि इंटरनेशनल वैरिएंट में स्पेक्स में कुछ बदलाव मिल सकते हैं।
ग्लोबल वैरिएंट में 6.38 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा और डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल होगा और फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन को ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P65, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। यह कम्पनी के फनटच OS 9 पर काम करेगा जो एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा।
कैमरा की बात करें तो फोन में 16MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/1.78 होगा, वहीं दूसरा सेंसर 8MP का कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/2.2 होगा वहीं तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर होगा जो f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ आएगा। फोन के फ्रंट पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। Vivo ने डिवाइस में 4500mAh की बैटरी रखी है। इंडोनेशिया में फोन को कॉस्मिक ग्रीन और स्काईलाइन ब्लू कलर में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत IDR 35,99,000 (लगभग Rs. 17,700) रखी गई थी।