Vivo S1 स्मार्टफोन का 64GB वैरिएंट अब ऑफलाइन भी उपलब्ध

HIGHLIGHTS

Vivo S1 मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से सेल किया जाने वाले है

अब जैसा कहा गया था वैसा हो रहा है इस मोबाइल फोन यानी Vivo S1 के 64GB मॉडल को ऑफलाइन भी उपलब्ध करा दिया गया है

Vivo ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपने Vivo S1 स्मार्टफोन को Rs 17,990 की कीमत में लॉन्च किया था। इस कीमत में आपको मोबाइल फोन का 4GB रैम और 128GB मॉडल मिलता है। यह मॉडल पहले से ही ऑफलाइन बाजार में सेल के लिए लाया जा चुका है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आप इस मोबाइल फोन Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर भी खरीद सकते हैं। हालाँकि अब मोबाइल फोन के 6GB रैम और 64GB मॉडल को भी ऑफलाइन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 18,990 है। इस खबर को महेश टेलीकॉम की ओर से सामने रखा गया है।

https://twitter.com/MAHESHTELECOM/status/1177090985093844992?ref_src=twsrc%5Etfw

Vivo S1 Specifications और Features

Vivo S1 में 6.38 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो 1080×2340 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और यह एक सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया जाएगा। स्मार्टफोन को हीलियो P65 मोबाइल प्लेटफार्म पर लॉन्च किया गया है और इसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए अल्ट्रा गेम मोड को शामिल किया गया है।

जहां तक फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात है, इसे डिस्प्ले के अन्दर रखा गया है और फोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित फनटच OS 9 पर काम करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 16MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.78 है, वहीं दूसरा 8MP का वाइड-एंगल लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है और तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है और इसका अपर्चर f/2.4 है।

सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI फेस ब्यूटी, AR स्टीकर्स, AI पोर्ट्रेट, लाइटिंग और AI सुपर वाइड फीचर्स ऑफर किए गए हैं। Vivo S1 4,500mAh बैटरी से लैस है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, साथ ही डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग तकनीक को भी शामिल किया गया है। डिवाइस को दो रंगों डायमंड ब्लैक और स्काईलाइन ब्लू में लॉन्च किया गया है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :