अगर आपको भी है अगले लेटेस्ट Redmi flagship smartphone का इंतज़ार, तो आपको बस कुछ दिन ही सब्र करना होगा क्योंकि इसके लॉन्च को लेकर कुछ आधिकारिक जानकारी हाल ही में सामने आयी है। कंपनी एग्जीक्यूटिव की तरफ से इस बा के संकेत मिले हैं कि अपकमिंग रेडमी फ़ोन को 13 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब यह भी है कि Realme X को चीन में लॉन्च किए जाने से ठीक दो दिन पहले ही कंपनी Redmi flagship स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि रेडमी की ओर से अभी इस डिवाइस के लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गयी है। कहा जा रहा है कि फ़ोन को Redmi K20 Pro के नाम से भी लाया जा सकता है।
कंपनी एग्जीक्यूटिव ने Weibo पर इस बात का खुलासा किया है कि Xiaomi 13 मई को एक प्रेस इवेंट आयोजित करने वाला जहां “One More Thing” सेगमेंट में इस अपकमिंग डिवाइस की घोषणा की जा सकती है। Xiaomi Smart Hardware Division के General Manager Tang Mu ने अपने एक वीबो पोस्ट के ज़रिये यह बताया कि कंपनी 13 मई को चीनी मार्केट में एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां कंपनी सीईओ Lei Jun के साथ “one more thing” सेगमेंट का प्रजेंटेशन देंगे।
आपको बता दें कि अभी तक आयी इस डिवाइस की लीक रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी का यह अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और सुपर वाइड एंगल कैमरे के साथ आ सकता है। साथ ही Redmi Flagship फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल हो सकता। होने की संभावना है। वहीँ स्टोरेज में यह अपकमिंग फ़ोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!