Moto G6 Plus स्मार्टफोन को इस दिन किया जा सकता है लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Updated on 05-Sep-2018
HIGHLIGHTS

अब समय आ गया है जब Motorola की ओर से उसकी Moto G6 सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से यह जानकारी भी दे दी है।

अब समय आ गया है जब Motorola की ओर से उसकी Moto G6 सीरीज के सबसे दमदार स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से यह जानकारी भी दे दी है। ऐसा जानकारी मिली है कि Motorola Moto G6 Plus स्मार्टफोन को भारत में 10 September यानी आज से कुछ ही दिन बाद लॉन्च किया जा सकता है। आपको याद हो होगा कि जून 2018 में ही भारत में Moto G6 और Moto G6 Play को उपलब्ध करा दिया गया था। 

https://twitter.com/motorolaindia/status/1036985144668815361?ref_src=twsrc%5Etfw

Motorola Moto G6 Plus स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

हालाँकि अब कंपनी के द्वारा किये गए एक ट्विट के माध्यम से यह सामने आ रहा है कि Moto G6 Plus को भी जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर इसके कुछ स्पेक्स और फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि फोन में आपको 5.99-इंच की एक 1080×2160 पिक्सल की FHD+ स्क्रीन मिल रही है। यह एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। फोन में इसके अलावा आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 630 चिपसेट भी मिल रहा है। इसमें 6GB रैम के साथ 64GB के इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन एंड्राइड Oreo पर चलता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे जल्द ही एंड्राइड पाई का भी सपोर्ट मिल सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एक 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। हालाँकि कुछ बाजारों में इसे एक 16-मेगापिकसल के फ्रंट कैमरा के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में एक 3200mAh क्षमता की बैटरी दी गई है, जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें भी फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा एक फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :