ट्रांशियन होल्डिंग्स-भारत में पांचवीं सबसे बड़ी मोबाइल हैंडसेट कंपनी: काउंटरपॉइंट

HIGHLIGHTS

ट्रांशियन होल्डिंग्स, वैश्विक स्तर पर उभरते बाजारों में अग्रणी मोबाइल फोन समूह अब लगातार भारतीय बाजार में अपना आधार मजबूत कर रहा है।

ट्रांशियन होल्डिंग्स-भारत में पांचवीं सबसे बड़ी मोबाइल हैंडसेट कंपनी: काउंटरपॉइंट

ट्रांशियन होल्डिंग्स, वैश्विक स्तर पर उभरते बाजारों में अग्रणी मोबाइल फोन समूह अब लगातार भारतीय बाजार में अपना आधार मजबूत कर रहा है। काउंटरपॉइंट रिसर्च द्वारा Q1 2018 के  लिए भारत के मोबाइल फोन बाजार पर एक रिपोर्ट के मुताबिक, Q1 2018 में 4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करके ट्रांशियन मोबाइल फोन उद्योग में पांचवी सबसे बड़ी क ́पनी बन गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अप्रैल 2016 में आईटेल के साथ लॉन्च होने के बाद से, कंपनी ने लगातार भारतीय बाजार में अपने मौजूदगी को मजबूत किया है। भारत में अपनी बहु ब्रांड रणनीति के साथ आगे बढ़ते हुए, कंपनी ने सफलतापूर्वक भारत में  5 ब्रांड लॉन्च किए हैं जिनमें आईटेल, टैक्नो, इनफिनिक्स, स्पाइस और ओराइमो शामिल हैं। वर्ष 2017 से ही बाजार में प्रस्तुत अपने इन 5 ब्रांड्स के साथ कंपनी भारतीय ग्राहकों की खास जरूरतों को पूरा कर रही है।

ट्रांसिशन, 1.05 लाख खुदरा विक्रेताओं और 3,000 से अधिक चैनल पार्टनर्स के गहरे वितरण नेटवर्क के साथ भारतीय बाजार में मजबूत उपस्थिति बनाने में सफल रहा है और इससे कंपनी देश के बड़े भूभाग में रहने वाले करोड़ों लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होने के साथ ही अपने आप को मजबूत करने में सफल रही है। ट्रांशियन 2018 में भी चैनल को विस्तार और वितरकों को अपने साथ जोड़ना जारी रखेगी।

ट्रांशियन इंडिया ने भारत के अपने वन COCO (कंपनी के स्वामित्व वाली, कंपनी नियंत्रित) सर्विस सेण्टर को लॉन्च करने के अलावा सभी ट्रांशियन ब्रांडों के लिए 1,000 से अधिक सर्विस टच पॉइंट्स के साथ अपने बिक्री के बाद सेवा ब्रांड 'कार्लकेयर’ भी पेश किया। यह सर्विस खरीद से पहले और बाद में, अंत तक ग्राहकों की इन ब्रांड्स के मालिक होने का एक अद्वितीय स्वामित्व अनुभव प्रदान करने में मदद करेगी।

इस नई उपलब्धि के मौके पर बोलते हुए श्री मार्को मा, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर, ट्रांशियन इंडिया ने कहा कि ''हम भारत में अपने परिचालन के 2 वर्षों के भीतर इस सफलता को हासिल करके बहुत खुश हैं और भारत के अग्रणी मोबाइल फोन खिलाडियों में से एक के रूप में उभरे हैं। भारत ट्रांशियन के लिए एक प्रमुख  प्राथमिकता बाजार है। हम लगातार विश्व स्तर के अनुभव प्रदान करने और भारतीय उपभोक्ताओं को अनुकूलित मोबाइल समाधान प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके अलावा, हम एक विश्वसनीय उद्योग निकाय, काउंटर पॉइंट से मान्यता प्राप्त करने के साथ-साथ मजबूत समर्थन प्राप्त करने में प्रसन्न हैं। यह भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति हमारी वचनबद्धता को आगे बढ़ाता हैं।”

Press Release
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo