Vivo T4R launching with complete 4k cameras and ip69 rating
भारत में 20,000 रुपये तक के बजट में स्मार्टफोन्स का सेगमेंट हमेशा से बेहद पॉपुलर और कॉम्पिटिटिव रहा है। इस रेंज में एक ऐसा फोन चुनना जो बेहतरीन कैमरा, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार डिजाइन के साथ यूज़र-फ्रेंडली भी हो, वाकई मुश्किल काम है। फिर भी कुछ ब्रांड्स ने इस बजट में ऐसे मॉडल पेश किए हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। अगर आप 20 हजार रुपये से कम में एक शानदार 5G फोन आपको खरीदना है या आप ऐसा विचार कर रहे हैं तो यहां कुछ टॉप ऑप्शन हैं जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। आइए इन फोन्स के स्पेक्स और प्राइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं Vivo T4R 5G की, यह फोन 19,499 रुपये के प्राइस में आता है, इस प्राइस में आपको विवो के इस फोन में एक 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलता है। कैमरा को देखा जाए तो विवो अपने फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप देता है, इसमें एक 50MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5700mAh की बैटरी मिलती है,म जो 44W फास्ट चार्जिंग से लैस है।
अगर Oppo K13 5G की बात की जाए तो इस फोन को आप 16,827 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस प्राइस में आपको एक 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है, इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर भी है। कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि फोन में एक 50MP + 2MP रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है, इस फोन को कंपनी ने एक 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।
Samsung Galaxy A35 5G के प्राइस को देखा जाए तो यह 15,499 रुपये के आसपास के प्राइस में एक दमदार ऑप्शन है। फोन में इस प्राइस में आपको 6.6 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन को कंपनी ने Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, इसके अलावा इसमें एक 50MP + 8MP + 5MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा है। फोन में एक 5000mAh बैटरी मिलती है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
Realme P3 Ultra की कीमत इस समय 13,999 रुपये के आसपास है, इस प्राइस में आप इसे एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस के तौर पर देख सकते हैं। इस कीमत में Realme के इस फोन में एक 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर, 50MP + 8MP डुअल कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसकी 6000mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे एक दमदार फोन बना देती है।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra फिर हुआ सस्ता, कौड़ियों के दाम खरीदने का सुनहरा मौका