7400mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले वाले OnePlus फोन की कीमत में भारी कटौती, अब इतनी रह गई कीमत

By

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक रहे हैं, तो अभी आपके लिए एक शानदार मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus 15R पर इस समय अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि कुछ ऑफर्स का सही इस्तेमाल करके आप इस फोन को 35,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए पूरी डील और सभी ऑफर्स देखते हैं।

कैसे खरीदें OnePlus 15R सस्ते में?

OnePlus 15R का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल अमेज़न पर 50,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत 54,999 रुपये है। अगर आप भुगतान के लिए HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

इसके अलावा, कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसमें आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले 45,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह आपके फोन की कंडीशन और आपके क्षेत्र (PIN कोड) पर निर्भर करता है। अगर आपको एक्सचेंज में करीब 20,000 रुपये तक की वैल्यू मिल जाती है, तो यह फोन आसानी से 35,000 रुपये से कम कीमत में मिल सकता है।

OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15R में 6.83 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 दिया गया है। कंपनी इस डिवाइस के साथ चार साल के OS अपडेट और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 120fps तक सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: अप्रैल में लगेगा सिनेमा का जबरदस्त तड़का! रिलीज़ हो रहा साउथ फिल्मों का अंबार, अदिवि शेष की 2 घंटे 35 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर भी लिस्ट में

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By