हाल ही में लॉन्च रियलमी के लेटेस्ट स्मनार्टफोन Realme 3 Pro को भारत में HyperBoost 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। वहीँ अब कंपनी अपने Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro फ़ोन्स में भी यह फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इन फ़ोन्स में भी हाइपरबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा लेकिन कबतक इसे कंपनी उपलब्ध कराएगी, फ़िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
HyperBoost 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इन फ़ोन्स के बारे में जानकारी Realme CEO Madhav Sheth ने YouTube पर एक घोषणा के ज़रिये दी है। फ़ोन्स में यह अपडेट कलरओएस 6.0 अपडेट के ज़रिए संभव होगा। कंपनी अपने Realme 2 और Realme C1 फ़ोन्स में भी यह फीचर ला सकती है लेकिन लाएगी या नहीं, इसकी भी जानकारी नहीं सामने आयी है।
आपको बता दें कि Realme 1, Realme U1 और Realme 2 Pro रियलटाइम में गेमिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। को यह तकनीक देने की जानकारी तो Realme ने दे दी।
Realme 3 Pro में शामिल यह फीचर 'टचबूस्ट' के साथ आता है जिससे डिवाइस का टच रिस्पॉन्स टाइम 16.2 प्रतिशत बेहतर हो जाता है। फ्रेमबूस्ट भी इस तकनीक का हिस्सा है और यह फ्रेम रेट को 38% तक बेहतर बनाता है। Realme ने यह भी बताया कि PUBG में यह फीचर रिस्पॉन्स टाइम को 21.6% तक बढ़ा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!