मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 जोर-शोर से चल रहा है, इस ईवेंट में Xiaomi, Lenovo और अन्य बड़ी कंपनियों द्वारा विभिन्न नए नए कॉन्सेप्ट्स को दिखाया जा रहा है। इसके अलावा इए ईवेंट में कुछ सबसे अनोखे डिवाइस भी पेश किए जा रहे हैं, जैसे कि इस ईवेंट में दुनिया का सबसे पहला PetPhone भी पेश कर दिया है। हालांकि, Tecno ने तो इस ईवेंट में मानो कमाल ही कर दिया है। असल में, कंपनी की ओर से इस ईवेंट में Tecno Slim Spark की पेशकश की गई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोन है, ऐसा माना जा रहा है कि यह iPhone 17 Air से भी पतला है। इस फोन को पेश करके Tecno ने मानो दुनिया के बड़े बड़े स्मार्टफोन ब्रांडस को ठेंगा दिखा दिया है?
Tecno Slim Spark की मोटाई चौंका देने वाली है, यह फोन केवल 5.75mm का है, जो इसे एक पेंसिल से भी पतला बनाती है। इसका वजन केवल 146 ग्राम है, जो इसे अब तक के सबसे हल्के स्मार्टफोनों में से एक बनाता है। अपने अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन के बावजूद, Tecno ने इस स्मार्टफोन में हाई-एंड फीचर्स ऐड किए हैं, जो पतले डिवाइसेज़ के साथ आने वाले सामान्य ट्रेड-ऑफ़्स को चुनौती देते हैं। इसी कारण मैं आपसे कह रहा था कि कंपनी ने अन्य सभी कंपनियों को ठेंगा दिखा दिया है।
इस डिवाइस में 6.78″ AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन को Corning के Gorilla Glass से सुरक्षा दी गई है, जिससे अगर आप गलती से फोन पर बैठ जाते हैं, तो यह मुड़ने वाला नहीं है। फोन को Ceramic या Stainless Steel बैकिंग के साथ उपलब्ध कराया जाएगा, जो इसकी मजबूती को और बढ़ाता है।
इस फोन की एक सबसे खास बिन्दु को देखा जाए तो इतना पतला होने के बाद भी इसमें 5,200mAh बैटरी मिलती है। इसका मतलब है कि फोन के पतले होने के बाद भी इसमें बैटरी को लेकर कोई कॉम्परोमाइज़ नहीं किया गयाहै। इसके अलावा, Tecno ने इस डिवाइस को 50MP ड्यूल-कैमरा सेटअप से लैस किया है, साथ ही 13MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। हालांकि फोन के इन्टरनल्स के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, Tecno ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन एक हाई-परफॉर्मेंस ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है।
Tecno Slim Spark को लेकर जो उत्साह चल रहा है, उसे भी देखते हुए और इसके एक कान्सेप्ट फोन के तौर पर देखते हुए, अभी भी इसे लेकर अटकलें हैं कि आखिर इसे भविष्य में लॉन्च किया जा सकता है या नहीं। ऐसा मैं इसलिए भी कह रहा हूँ क्योंकि अभी तक इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इसके डिज़ाइन अन्य निर्माताओं को भी ऐसे पतले डिवाइस बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
अभी के लिए इसकि भी कोई गारंटी नहीं है कि इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में लाया जाएगा। हालांकि, इसके बाद भी अगर इस पहों को लॉन्च किया जाता है तो Slim Spark का मुकाबला सीधे तौर पर Samsung Galaxy S25 Edge और Apple के iPhone 17 Air से हो सकता है।
यह भी पढ़ें: ये लो जी आ गया दुनिया का पहला PetPhone, अब पालतू जानवरों से होगी खूब बातें, देखें क्या है प्राइस