Tecno Spark 6 Go को भारत में बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नौच और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। Tecno Spark 6 Go में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर और एक सेल्फी फ्लैश भी मिल रही है। इसके अलावा, फोन की खासियत यह है कि सिंगल चार्ज में यह 40 दिन का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करता है या यूजर्स को 54 घंटे का टॉक टाइम मिलता है। Tecno Spark 6 Go की तुलना Redmi 9i, Realme C3 और Samsung Galaxy M01s से होगी।
Tecno Spark 6 Go को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत Rs 8,699 रखी गई है। हालांकि, फोन को इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत Rs 8,499 में सेल किया जाएगा। डिवाइस Aqua Blue, Ice Jadeite, और Mystery White कलर में आया है। टेक्नो ने शुरुआती 100 दिनों के लिए फोन के साथ वन-टाइम रिप्लेसमेंट की सुविधा भी रखी है। Tecno Spark 6 Go को Flipkart पर 25 दिसंबर से दोपहर 12 बजे सेल किया जाएगा आर यह 7 जनवरी से ऑफलाइन रीटेलर्स के पास भी सेल में उपलब्ध होगा।
ड्यूल-सिम वाला Tecno Spark 6 Go एंडरोइड 10 के साथ मिल कर HiOS 6.2 पर काम करता है और फोन 6.52 इंच की HD+ TFT डिस्प्ले से लैस है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A25 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो AI लेंस से लैस है। कैमरा में AI HDR, AI ब्यूटी, बोकेह मोड और ऑटो सीन डिटेक्शन सपोर्ट दिया गया है।
सेल्फी और विडियो चैट के लिए Tecno Spark 6 Go में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसे LED फ्लैश का साथ भी दिया गया है।
Tecno Spark 6 Go में 64GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लुटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, माइक्रो USB और एक 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। सुरक्षा के लिए डिवाइस में रियर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।