Tecno ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 6 Air लॉन्च कर दिया है जो 6000mAh की दमदार बैटरी से लैस है और यह सिंगल चार्ज में लंबा बैकअप देने का दावा करती है। स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है। टेकनो के इस नए स्मार्टफोन को Amazon इंडिया पर सेल किया जाएगा।
Tecno Spark 6 Air को 7,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है और स्मार्टफोन की पहली सेल 6 अगस्त को शुरू होगी और इसे ब्लू और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।
Tecno Spark 6 Air में 7.0 इंच की डॉट नौच HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90% है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट के साथ आया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है, दूसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेन्सर और तीसरा लो लाइट सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा के साथ ड्यूल फ्रंट फ्लैश मौजूद है। Tecno Spark 6 Air में फिंगरप्रिंट सेन्सर और फेस अनलॉक 2.0 फीचर्स दिए गए हैं।
फोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। TENCO Spark 6 Air एंडरोइड 10 OS पर आधारित HiOS 6.2 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल 4G LTE सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लुटूथ, GPS और स्टैंडर्ड माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।