Tecno Spark 50 5G Launched: Tecno ने भारत में Tecno Spark 50 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी Tecno Spark 50 5G को एक ऐसे फोन के रूप में पेश कर रही है जो सिर्फ स्पेक्स की लिस्ट नहीं, बल्कि रियल लाइफ यूज में काम आए. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन और 6500mAh बैटरी की बैटरी मिलती है. आइए बिना किसी देरी के आपको इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
डिजाइन की बात करें तो इसमें Pixel-इंस्पायर्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम से बना है. बाकी बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है, लेकिन इसमें 1.5 मीटर तक की मिलिट्री-ग्रेड ड्रॉप रेसिस्टेंस मिलती है. साथ ही IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे हल्की पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है.
फोन में 6.78 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. यहां एक समझौता साफ दिखता है, क्योंकि यह सिर्फ HD+ रिजॉल्यूशन (720p) है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. इसमें 12GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, साथ ही माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है.
Tecno Spark 50 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 6500mAh बैटरी है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 8MP कैमरा है, जो बेसिक वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए ठीक है. इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे WhatsApp Assistant, AI Writing Assistant और AI Eraser 2.0.
कीमत की बात करें तो इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट 16,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को 3 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके साथ में आपको नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान