मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी स्वाइप ने बाज़ार में अपना नया फ़ोन एलीट प्लस प्लस पेश किया है. कंपनी ने अपने इस फ़ोन का दाम Rs. 6,999 रखा है. यह फ़ोन आइवरी वाइट और मिडनाइट ब्लू रंग में मिलेगा.
https://twitter.com/SwipeLYF/status/738283717261561856
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] The most bizarre Nokia phone designs ever (Hindi) Video
स्वाइप एलीट प्लस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले दी गई है. इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है. साथ ही इस डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 480ppi है. यह फ़ोन 1.5GHz ओक्टा-कोर कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 615 प्रोसेसर से लैस है. इस फ़ोन में 2GB की रैम भी दी गई है. फ़ोन 16GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस है. इस डिवाइस के साथ 100GB की क्लाउड स्टोरेज भी दी जा रही है. यह एंड्राइड आधारित फ्रीडॉम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 3050mAh की बैटरी भी दी गई है.
यह फ़ोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है. रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है. इसके साथ ही फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है जो 4G LTE, वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ और माइक्रो-USB 2.0 पोर्ट से लैस है.
इसे भी देखें: “ऑनलाइन जेनेरेशन” को टारगेट करते हुए Vodafone ने हरियाणा में लॉन्च किये ‘U’ पैक्स
इसे भी देखें: शाओमी ने miui 8 ROM बीटा वर्जन किया जारी