बजट सेगमेंट में आने वाले Xiaomi Redmi Y2 और Xiaomi Redmi 6 Pro के बीच Specs Comparison

HIGHLIGHTS

दोनों ही फोंस 10,000 रूपये की श्रेणी में आते हैं

रेडमी वाई2 को जल्द मिल सकता है एंड्राइड पाई

अगर बजट श्रेणी में आने वाले फोंस पर नज़र डालें तो बाज़ार में ऐसे कई स्मार्टफोंस लॉन्च हो चुके हैं जो इस लिस्ट में फिट होते हैं। शाओमी इस सेगमेंट में कई फोंस ऑफर कर रहा है जिनमें कई फोंस ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया है तो कई पिछले फोंस की कीमतों में कटौती के बाद ये किफ़ायती कीमत में मिल रहे हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहें जो 10,000 रुपए की श्रेणी में आता हो तो आपके पास कई विकल्प मौजूद होंगे। आज हम शाओमी के दो ऐसे फोंस के बीच स्पेक्स की तुलना कर रहे हैं जो इसी श्रेणी में आते हैं पहला Xiaomi Redmi Y2 है और दूसरा Xiaomi Redmi 6 Pro है। 

Display

Redmi Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह 720 x 1440 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले है, जबकि Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोन में 5.84 इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2280 पिक्सल है।

Battery and Processor

रेड्मी वाई2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है। डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 पर काम करता है और डिवाइस में 3080mAh की बैटरी मौजूद है। हालांकि कम्पनी ने घोषणा की है कि डिवाइस के लिए जल्द एंड्राइड पाई का अपडेट जारी किया जाएगा। 

Camera

Redmi Y2 के कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 12MP और 5MP का कैमरा सेटअप उपलब्ध है, सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और पोर्ट्रेट मॉड सपोर्ट करता है। डिवाइस के फ्रंट पर AI 16MP का सेल्फी शूटर मौजूद है, जो फेस रेकोग्निशन के काम आता है। सेल्फी कैमरा के साथ एक सेल्फी लाइट भी मौजूद है। Xiaomi Redmi 6 Pro के बैक पर 12MP + 5MP का डुअल रियर कैमरा मौजूद है और डिवाइस के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Xiaomi Redmi 6 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है और डिवाइस में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है। इस डिवाइस में 4000mAh बैटरी दी गई है। 

Price

Redmi Y2 का 3GB रैम वैरिएंट इस समय 8,999 रूपये में सेल किया जा रहा है और डिवाइस का 4GB रैम मॉडल 10,999 रूपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि Xiaomi Redmi 6 Pro को अमेज़न पर Rs 8,999 की कीमत में लिस्टेड किया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :