काफी लम्बे समय से और आज भी कैमरा किसी भी स्मार्टफोन के लिए एक जरुरी फीचर बन गया है, अगर आप के पास एक अच्छा कैमरा फोन नहीं है तो आप कहीं न कहीं अपनी ज़िन्दगी के उन हसीन लम्हों को कैप्चर नहीं कर पाते हैं जो आपके लिए ज्यादा या ऐसा भी कह सकते हैं कि बहुत ही जरुरी और यादगार हो सकते हैं, हालाँकि कई बार हम उन्हें कैप्चर भी करते हैं लेकिन एक बढ़िया कैमरा फोन के अभाव में ऐसा कर तो पाते हैं लेकिन अच्छी तस्वीरें जिन्हें यादगार कहा जा सकता है कैप्चर नहीं कर पाते हैं। हालाँकि आज बाजार यानी स्मार्टफोन बाजार का विस्तार बड़े पैमाने पर हो गया है। आजकल स्मार्टफोन की हर एक तकनीकी को ज्यादा बड़े पैमाने पर विकसित कर दिया गया है। इसी के चलते स्मार्टफोन के कैमरा को भी ज्यादा उन्नत बनाने की होड़ में सभी स्मार्टफोन कम्पनियों ने अब ज्यादा अच्छे कैमरा के साथ स्मार्टफोंस को लॉन्च करना शुरू कर दिया है।
आपने 2019 में इस बात पर जरुर गौर किया होगा कि इस साल बहुत से फोंस को 48MP का कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि कई फोंस को इसी कैमरा के साथ लॉन्च किया जाना अभी बाकी भी है, यानी कुछ ऐसे भी स्मार्टफोंस हैं जिन्हें 48MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि आज हम आपको 2019 में मिलने वाले लगभग सभी 48MP कैमरा वाले स्मार्टफोंस के बारे में बताने वाले हैं जो आसानी से आपको उपलब्ध होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं 48MP कैमरा के साथ आने वाले कुछ स्मार्टफोंस के बारे में…
OnePlus 7 Pro में आपको एक मेटल बिल्ड मिल रहा है, हालाँकि इसके अलावा आपको इसमें एक ऑल-ग्लास डिजाईन दिया गया है। फोन में फ्रंट और बैक पर अआप्को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.67-inch की full AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह एक QHD+ पैनल है। फोन को DisplayMate की ओर से A+ रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसकी पिक्सेल डेंसिटी 516 ppi है। यह HDR10+ सर्टिफाइड भी है। इसके अलावा इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ज्यादा रिफ्रेश रेट होने से एनीमेशन, नेविगेशन और विडियो प्लेबैक काफी स्मूद हो जाता है।
जैसा कि कहा ही जा रहा था कि, OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855 चिपसेट मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है। वनप्लस की ओर से यह पहला ऐसा फोन है, जो स्नेपड्रैगन 855 के साथ लॉन्च किया गया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि इस मोबाइल फोन के अलावा अभी तक बाजार में इस चिपसेट वाला फोन है ही नहीं। हालाँकि परफॉरमेंस के मामले में देखें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन की सीधी टक्कर Honor View 20, Huawei P30 Pro और Galaxy S10E से होने वाली है।
अगर अब हम कैमरा की आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि वनप्लस 7 प्रो मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP Sony IMX 586 सेंसर मिल रहा है। इसे f/1.6 aperture lens और custom-made 7-element plastic lens के साथ देखा जा सकता है। यह सेंसर OIS और EIS को भी सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP telephoto lens भी मिल रहा है, जो आपको 3X zoom के साथ मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का ultra-wide lens भी मिल रहा है।
OnePlus 7 Pro मोबाइल फोन में आपको स्टीरियो स्पीकर्स भी बढ़िया और नई तकनीकी वाले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखने को मिलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए डॉल्बी के साथ मिलकर बढ़िय गहनता से काम किया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले के मुकाबले यह 38 percent faster charging speed देता है। फोन को OxygenOS 9 के अलावा एंड्राइड 9 Pie के साथ लॉन्च किया गया है।
Asus ZenFone 6 में आपको 6.4 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो तथा 92 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC द्वारा संचालित है जिसे 8GB रैम और एड्रेनो 640 GPU के साथ पेयर किया गया है।
जहां तक कैमरा की बात है फोन के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.79 है और यह डुअल LED फ़्लैश के साथ पेयर्ड है वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है।
असुस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट करती है। डिवाइस में डुअल स्पीकर, डुअल स्मार्ट एम्पलीफायर और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिल रहा है। फोन में 256GB का UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो यह डिवाइस USB टाइप-C, NFC, Wi-Fi 802.11ac (Wi-Fi 5), ब्लूटूथ 5.0 और GPS कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 159.1×75.11×8.1-9.1mm और वज़न 190 ग्राम है।
Oppo Reno 10X zoom edition में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो HDR 10+ कॉन्टेंट सपोर्ट करती है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.1 प्रतिशत है। डिवाइस के फ्रंट पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस को ओशन ग्रीन और जेट ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है यह एडिशन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस है जिसे 6GB/128GBऔर 8GB/256GB वैरिएंट्स में उतारा गया है।
जहां तक कैमरा की बात है, डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो सोनी का IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है और तीसरा 13 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस है। कैमरा को कम्पनी ने 10X हाइब्रिड ज़ूम तकनीक के साथ उतारा है और यह OIS, अल्ट्रा नाईट मोड 2.0 जैसे फीचर्स से लैस है। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP शार्क-फिन राइजिंग कैमरा दिया गया है जो इसे नया लुक देता है।
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 4065mAh बैटरी से लैस है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में हाइपर बूस्ट 2.0 को शामिल किया गया है जो गेम, एप्प और सिस्टम को बूस्ट करता है। OS की बात करें तो डिवाइस कलर OS 6.0 पर काम करता है।
स्लाइड-आउट कैमरा की बदौलत सैमसंग एज-टू-एज डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें न के बराबर बेज़ेल्स मौजूद हैं और यह एक 6.7 इंच की डिस्प्ले है। डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:1 है। फोन को एल्युमीनियम केस और दोनों किनारों पर ग्लास से निर्मित किया गया है और रियर ग्लास पैनल बेहतर ग्रिप के लिए किनारों पर से कर्व बनाया गया है।
Galaxy A80 लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट से लैस है जो कि गेमिंग, ओवरलोक्ड GPU और HDR गेमिंग के सपोर्ट के लिए बेस्ट है। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है हालांकि स्टोरेज को और नहीं बढ़ाया जा सकता है और डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद नहीं है। Galaxy A80 में वही अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो Galaxy S10 में देखने को मिलता था।
कैमरा की बात करें तो Galaxy A80 में ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है जो 123-डिग्री फील्ड-ऑफ़ व्यू ऑफर करता है। तीसरा सेंसर 3D ToF सेंसर है जो डेप्थ मेजरमेंट के काम आता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है और लेज़र ऑटोफोकस एक अन्य यूनिट में मौजूद है जो कि प्लास्टिक का बना है और फ्रेम से उठता है। यह कामा फ्रंट कैमरा का काम करने के लिए दूसरी ओर फ्लिप हो जाता है। यह फ्लिप होने में 1.2 सेकंड का समय लेता है और काफी बढ़िया लगता है।
Honor View 20 मोबाइल फोन को एंड्राइड पाई पर आधारित मैजिक UI 2.0 पर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.4-इंच की एक FHD+ TFT LCD ऑल-व्यू डिस्प्ले मिल रही है, जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा मोबाइल फोन में एक ओक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन को 6GB की रैम के अलावा एक 8GB की रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 128GB और 256GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा नहीं सकते हैं।
Honor View 20 मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें एक 25MP फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो इस मोबाइल फोन की सबसे बड़ी खासियत के रूप में देखा जा सकता है। अगर हम फोन को शक्ति प्रदान करने के लिए बैटरी आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह एक डॉट नौच डिस्प्ल है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है और डिवाइस रिफ्लेक्टिव ग्लास डिज़ाइन के साथ आया है। Redmi Note 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 के साथ लॉन्च किया गया है जो कि Kyro 460 ओक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर को एड्रेनो 612 GPU के साथ पेयर किया गया है।
Redmi Note 7 Pro में 4000 mAh की बैटरी दी गई है जो कि क्विक चार्ज 4 (18W) सपोर्ट करती है और Redmi सीरीज़ के किसी फोन में पहली बार क्विक चार्ज 4 को एड किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट को शामिल किया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक पर 48+5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा मिल रहा है। 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा डेप्थ सेंसर है जो पोर्ट्रेट शॉट्स लेने के काम आएगा। र्टफोन के फ्रंट पर 13mp का AI कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।
आपको बता देते हैं कि Vivo V15 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.39-इंच की एक Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा को देखते हुए Vivo V15 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अन्य कैमरा जो एक अल्ट्रा वाइड लेंस है भी मिल रहा है, साथ ही आपको एक 5MP का कैमरा डेप्थ सेंसर के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि आपको इस कैमरा के साथ ड्यूल LED फ़्लैश भी मिल रही है।
फोन में आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो Vivo NEX की तरह ही है, यानी आपको इसमें एक पॉप-अप कैमरा मिल रहा है। यह दुनिया का ऐसा पहला फोन है, जो इस कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बात देते हैं कि फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, और साथ ही इसमें आपको 3,700mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।