Samsung Fold 7
अगर आप फोल्ड होने वाले प्रीमियम फोन्स को खरीदने और उनके बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आने वाले कुछ ही महीनों में सैमसंग की ओर से आपको एक नया और इस साल का बड़ा अपडेट मिलने वाला है। लीक और रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि, Samsung अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 को इस साल ही लॉन्च करने वाला है, ऐसा ही कुछ कंपनी हर साल अपने फोल्ड फोन्स के साथ करती है। जानकारी मिल रही है कि 2026 के मिड के आसपास कंपनी नए फोल्ड फोन को लॉन्च कर सकती है? साल के इसी समय में कंपनी अपने फोल्ड फोन्स को लॉन्च करने की परंपरा को लंबे समय से फॉलो करती आ रही है। साल के इसी दौरान कंपनी अपने नए Fold और Flip Phones को लॉन्च करती है। हालांकि, इस बार अलग और नया क्या होने वाला है, इससे जानने में सबकी दिलचस्पी है। असल में, ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस साल अपने फोन के डिजाइन और बिल्ड में बड़े बदलाव कर सकती है। आगे हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार आने वाला फोल्ड यानि Samsung Galaxy Z Fold 8 एक बड़े बदलाव पर लॉन्च किया जा सकता है, यह बदलाव बैक पैनल पर ज्यादा देखने को मिलेगा। अभी तक के लिए अगर आपने टाइटेनियम के साथ लॉन्च होने वाले प्रीमियम मेटल फिनिश फोन्स को देखा है तो इस बार आप कार्बन-फाइबर रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक के साथ लॉन्च होने वाले फोन को देख सकेंगे। कंपनी शायद ऐसा इसलिए कर रही है कि इसका फायदा होने वाला है, इस मटेरियल का इस्तेमाल करके फोन को जरूरत से ज्यादा हल्का किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन का कुल वजन करीब 215 ग्राम के आसपास हो सकता है और फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 8.9mm तक जा सकती है, हालांकि अगर इसे ओपन कर दिया जाए तो यह मात्र 4.2mm के का ही बचने वाला है। अगर यह सच होता है तो इस बार सभी को एक पतला और बेहद हल्का सैमसंग फोल्ड देखने को मिल सकता है।
अगर डिस्प्ले को देखा जाए तो जानकारी मिल रही है कि इसमें एक 6.7 इंच की कवर डिस्प्ले हो सकती है, हालांकि अगर इसे ओपन करके देखा जाए तो यह करीब 8-इंच के आसपास का पैनल हो सकता है। अगर ऐसा होता हैं तो जाहिर तौर पर यह मल्टीटास्किंग और वीडियो आदि की स्ट्रीमिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।
कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है। लीक आदि के अनुसार, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, ऐसा भी माना जा रहा है कि फोन में एक 200MP का मेन कैमरा मिल सकता है, इसमें एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 12MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलने की संभावना है। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
इसकी परफॉरमेंस को उम्दा बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर को रखा जा सकता है, जिससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कीमत की बात करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि जाहिर तौर पर यह फोन सस्ता नहीं होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बेस वेरिएंट (12GB RAM + 256GB) भारत में करीब 1,74,999 रुपये के आसपास की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकता है। फोन का 512GB और 1TB वेरिएंट इंडिया के बाजार में 1,86,999 रुपये और 2,16,999 रुपये के आसपास तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है, इस कारण से अभी के लिए इस जानकारी को केवल लीक की तरह ही देखा जाना चाहिए।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
यह भी पढ़ें: EPFO Portal से घर बैठे PF चेक करें! ये 4 स्टेप्स फॉलो करके चुटकियों में पता चल जाएगा खाते में कितना पैसा