Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ लॉन्च, दमदार फीचर्स से लैस, कैमरा भी सुपर से ऊपर, जानें सभी डिटेल्स

Samsung Galaxy Unpacked 2026 में कंपनी ने अपनी पावरफुल Samsung Galaxy S26 Series को पेश कर दिया है. इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया गया है. Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ को दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. आइए आपको दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 को कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें हाई-एंड डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन में 6.3-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (1Hz से 120Hz) को सपोर्ट करता है. इसमें Vision Booster फीचर भी मिलता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

डिजाइन की बात करें तो Galaxy S26 का साइज़ 71.7 × 149.6 × 7.2mm है और इसका वजन करीब 167 ग्राम है. कंपनी ने बताया कि यह फोन हल्का और पतला है, जिससे हाथ में पकड़ने में आरामदायक महसूस होता है. आपको बता दें कि परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज दिया गया है. यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर चलता है, जिस पर One UI 8.5 इंटरफेस मिलता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का वाइड कैमरा (f/1.8) है, जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम, f/2.4) दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा (f/2.2) मिलता है.

बैटरी के लिए Galaxy S26 में 4,300mAh बैटरी दी गई है. यह फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस को लगभग 30 मिनट में करीब 55% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare फीचर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S26+ के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 में थोड़े अपग्रेड के साथ Samsung Galaxy S26+ को पेश किया गया है. यानी Galaxy S26+ बड़े डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला वेरिएंट है, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस और लंबा बैटरी बैकअप चाहिए.

इस फोन में 6.7-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. यह भी 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (1Hz–120Hz) और Vision Booster सपोर्ट करता है. Galaxy S26+ का साइज़ 75.8 × 158.4 × 7.3mm है और इसका वजन करीब 190 ग्राम है. कंपनी का दावा है कि बड़ा डिस्प्ले होने के बावजूद यह फोन स्लिम प्रोफाइल में आता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी Exynos 2600 प्रोसेसर मिलता है. इस फोन में 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज दिया गया है. यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है. कैमरा सेटअप Galaxy S26 जैसा ही है. इसमें 50MP वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

बैटरी के मामले में Galaxy S26+ में 4,900mAh बैटरी दी गई है. यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे करीब 30 मिनट में लगभग 69% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें Super Fast Wireless Charging और Wireless PowerShare सपोर्ट भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Galaxy S26+ में 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ की सेल और उपलब्धता

आपको बता दें कि Galaxy S26+ और S26 को प्री-ऑर्डर के लिए आज यानी 25 फरवरी से उपलब्ध करवा दिया गया है. इसके साथ कंपनी Samsung Care+ कवरेज दे रही है. इससे यूजर्स फोन को एक्सीडेंटल डैमेज की स्थिति में जल्दी रिपेयर करवा सकते हैं. इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी और सर्टिफाइड एक्सपर्ट सपोर्ट भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :