Galaxy Unpacked Leaked invite suggests February 25 launch for Samsung Galaxy S26 series
सैमसंग का बहुप्रतीक्षित Galaxy Unpacked 2026 अपने आयोजन के केवल एक दिन दूर है। 25 फरवरी को कंपनी अपनी नई Samsung Galaxy S26 series लॉन्च करने वाली है, जो इसी अनपैक्ड ईवेंट में होने वाली है। लॉन्च से पहले ही कुछ फीचर्स का टीजर सामने आ चुके हैं, जिनसे साफ है कि इस बार फोकस AI, प्राइवेसी और कैमरा अपग्रेड पर रहने वाला है। अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह इवेंट आपके लिए बेहद अहम हो सकता है। आइए जानते हैं कि सैमसंग के इस ईवेंट की इंडिया टाइमिंग क्या है, ईवेंट को कहाँ ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है, इसके अलावा ईवेंट में कौन कौन से प्रोडक्टस को लॉन्च किया जाने वाला है। हम आपको सैमसंग ईवेंट से पहले ही इन सभी चीजों की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
Galaxy Unpacked 2026 सैन फ्रांसिस्को में ऑन-ग्राउंड आयोजित किया जा रहा है। 25 फरवरी को सुबह 10 बजे (Pacific Time) इस ईवेंट को शुरू कर दिया जाने वाला है, हालांकि इंडिया में इसे रात 11:30 बजे से देखा जा सकता है। अगर आप ईवेंट को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखना चाहते हैं तो आप ऐसा Samsung Newsroom, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर जाकर कर सकते हैं। आप घर बैठे सैमसंग के नए प्रोडक्टस को अपनी आँखों के आगे लॉन्च होते इसी तरह से देख सकते हैं। किन किन प्रोडक्टस को लॉन्च किया जा सकता है?
आइए अब जानते है कि Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 में आखिर सैमसंग अपने किन किन प्रोडक्टस को लॉन्च कर सकता है। नीचे हम आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
इवेंट का मुख्य आकर्षण अगर देखा जाए तो Samsung Galaxy S26 Ultra ही होने वाला है। कंपनी ने Zero-Peeking Privacy फीचर को टीज़ किया है, इस फीचर को फोन में जगह मिलने वाली है, अब आप सोच रहे होंगे कि यह फीचर किस काम आने वाला है, तो जानकारी दे देते हैं कि अगर आप अपने फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस फीचर की मदद से आपके पास बैठा कोई भी स्क्रीन पर कुछ देख नहीं सकता है। इसके अलावा Perplexity के साथ डायरेक्ट इंटीग्रेशन और ‘Hey Plex’ हॉटवर्ड की सुविधा मिलने की भी चर्चा है।
लीक्स आदि के अनुसार, Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 5x टेलीफोटो, 10MP का 3x टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा फोन में एक 5,000mAh बैटरी मिल सकती है, लेकिन कंपनी 30 मिनट में 75% तक चार्जिंग का दावा कर रही है। प्रोसेसर को देखा जाए तो इस फोन में क्वलकॉम का सबसे दमदार प्रोसेसर मिल रहा है, जिसे हम Snapdragon 8 Elite Gen 5 के तौर पर जानते हैं। इसे For Galaxy ब्रांडिंग के साथ फोन में रखा जा सकता है, हालांकि, कुछ बाजारों में फोन में कंपनी का खुद का Exynos 2600 प्रोसेसर हो सकता है।
स्टैंडर्ड Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल से थोड़ी बड़ी है। बैटरी 4,300mAh तक जा सकती है और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच डिस्प्ले बरकरार रह सकती है। इसमें 4,900mAh बैटरी और 45W वायर्ड के साथ 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। दोनों मॉडल्स अलग-अलग बाजारों में Snapdragon या Exynos प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं।
इस बार सैमसंग का बड़ा फोकस AI इंटीग्रेशन पर है। Bixby और Gemini के साथ-साथ Perplexity इंटीग्रेशन का भी संकेत मिल रहा है, अगर ऐसा होता है तो जाहिर है कि कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाना चाहती है। ‘Zero-Peeking Privacy’ जैसा फीचर यह भी दिखाता है कि कंपनी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन को प्राथमिकता दे रही है। हालांकि, ईवेंट में केवल और केवल फोन्स ही लॉन्च नहीं होने वाले हैं। अब देखना होगा कि कंपनी इस ईवेंट में कौन कौन से प्रोडक्टस को लॉन्च करती है।
अगर आप Galaxy S24 या S25 सीरीज इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कैमरा और AI फीचर्स के कारण Galaxy S26 Ultra एक मजबूत अपग्रेड हो सकता है। हालांकि, हालांकि, यहाँ यह भी कहना होगा कि आपको अभी कोई फैसला नहीं लेना चाहिए, इस फोन सीरीज को 25 फरवरी को लॉन्च होने देना चाहिए और फिर स्पेक्स और फीचर के अलावा प्राइस आदि को देखकर तय करना चाहिए कि आपको नए फोन सीरीज के साथ जाना है या नहीं।
यह भी पढ़ें: iQOO 15R VS OnePlus 15R: कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की टक्कर, 5 पॉइंट्स में समझें कौन है असली ‘फ्लैगशिप किलर’?