Samsung Galaxy S9 Mini स्मार्टफोन के स्पेक्स आये सामने, स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट और 4GB की रैम से हो सकता है लैस

Updated on 13-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S9 Mini स्मार्टफोन को लेकर सामने आई नई खबर इसके स्पेक्स से पर्दा उठा रही है। इस डिवाइस को लेकर यह जानकारी एनटूटू की लिस्टिंग से सामने आई है।

Samsung Galaxy S9 Mini स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा सामने आ रही है, और इस लिस्ट में अब एक नया पहलू जुड़ गया है। इस डिवाइस को एंटूटू की लिस्टिंग में देखा गया है। यहाँ स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-G8850 है। इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि यह डिवाइस स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें आपको 4GB की रैम के अलावा 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। लिस्टिंग ऐसा भी कह रही है कि इसमें एक 2220×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन की डिस्प्ले होने वाली है। यह एक FHD+ डिस्प्ले होगी. इसके माध्यम से ऐसा भी सामने आ रहा है कि डिवाइस एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

एनटूटू बेंचमार्किंग साईट पर आपको इस स्मार्टफोन को लेकर बढ़िया स्कोर देखने को मिलने वाला है, अर्थात् ऐसा भी कहा जा सकता है कि डिवाइस को इस बेंचमार्क पर 136483 पॉइंट्स मिले हैं। यह कुछ अन्य स्मार्टफोन जो इसी प्रोसेसर के साथ आये हैं के साथ यानी नोकिया 7 प्लस, Xiaomi Mi Note 3 और अन्य के साथ लाकर खड़ा कर देता है। इस स्मार्टफोन को लेकर इस जानकारी के अलावा अन्य किसी बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

डिवाइस को इसके पहले भी एक बार लीक में देखा गया है, उस समय यह डिवाइस गीबेंच पर देखा गया है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर SM-G8750 है। इसके अलावा अब इस स्मार्टफोन को गीकबेंच पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ सामने भी आया है।

आपको बता दें कि सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के किसी मिनी वर्जन को पिछले दो सालों में पेश नहीं किया है, इसके कारण भी यह डिवाइस काफी ख़ास बन जाता है। हालाँकि अभी इस खबर को हम सभी को आटे में नमक की तरह ही लेना चाहिए।  

अगर हम गीकबेंच लिस्टिंग की चर्चा करें तो इस डिवाइस को यहाँ मॉडल नंबर SM-G8759 से देखा गया है। स्मार्टफोन इस लिस्टिंग के अनुसार एंड्राइड 8.0 Oreo पर काम करता है। इसके अलावा इसमें आपको 4GB की रैम भी मिल सकती है। स्मार्टफोन के बारे में आगे चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर चिपसेट मिलने वाला है। 

Paytm मॉल पर इन ब्लूटूथ स्पीकर्स पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स

अगर हम इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के स्कोर आदि की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 1619 और मल्टी-कोर में 5955 पॉइंट्स मिले हैं। इसके अलावा अभी इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है, साथ ही बैटरी और अन्य डिटेल्स के बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :