Galaxy Unpacked event date leaked Samsung Galaxy S26 series phones launch expected to be available March 11
सैमसंग का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है. यानी अब सिर्फ कुछ ही महीनों में iPhone 17 Pro Max का बड़ा प्रतिस्पर्धी बाजार में उतरने वाला है. लीक हुई जानकारियों के अनुसार, इस फोन में कई ऐसे अपग्रेड मिल सकते हैं जो इसे अब तक के सबसे पावरफुल Android स्मार्टफोन्स में से एक बना देंगे. आइए जानते हैं Galaxy S26 Ultra के 5 बड़े अपग्रेडेड फीचर्स, जो इसे iPhone 17 Pro Max से आगे ले जा सकते हैं.
Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max दोनों में ही 6.9-इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है. हालांकि, सैमसंग अपने फ्लैगशिप में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले पैनल देने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी CoE Depolariser तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे आउटडोर में स्क्रीन का अनुभव और भी बेहतर होगा. इसके अलावा, इसमें Google का Flex Magix फीचर भी मिल सकता है, जो स्क्रीन के साइड एंगल से विजिबिलिटी कम कर प्राइवेसी को और मजबूत बनाएगा.
Galaxy S26 Ultra में प्रोसेसर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा, जो Apple के A19 Pro चिप का सीधा मुकाबला करेगा. यह प्रोसेसर बेहतर AI प्रोसेसिंग, ज्यादा एफिशिएंसी और थर्मल मैनेजमेंट के साथ आएगा. अगर सैमसंग इसे 16GB RAM विकल्प के साथ पेश करता है, तो परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन बेहद दमदार साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE की कीमत गिरी धड़ाम, बस आधा रह गया प्राइस, इस जगह धड़ल्ले से हो रही बुकिंग
सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप में चार्जिंग स्पीड को भी अपग्रेड कर सकता है. Galaxy S26 Ultra में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. वहीं, iPhone 17 Pro Max 40W तक की चार्जिंग दे सकता है. ऐसे में सैमसंग का यह अपग्रेड चार्जिंग अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है.
Apple अपने iPhone 17 Pro Max के जरिए शानदार मल्टीटास्किंग और डिवाइस इंटीग्रेशन अनुभव प्रदान करता है. इसी को टक्कर देने के लिए Samsung अपने DeX फीचर में बड़े बदलाव कर सकता है. इस फीचर की मदद से यूज़र अपने फोन को मॉनिटर से कनेक्ट कर डेस्कटॉप जैसा अनुभव पा सकते हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि Galaxy S26 Ultra में DeX को और भी स्मूद और एडवांस बनाया जा सकता है.
Samsung Galaxy S26 Ultra में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो f/1.6 अपर्चर के साथ आ सकता है. इससे कैमरा सेंसर में ज्यादा रोशनी कैप्चर होगी और लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे. साथ ही, इसमें अपग्रेडेड ProVisual Engine का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो नाइट फोटोग्राफी को और भी बेहतर बनाएगा.
यह भी पढ़ें: 1 घंटा 45 मिनट की फिल्म में खुलेआम हुआ भयानक अपराध, ये कोर्टरूम ड्रामा सन्न कर देगा दिमाग, बढ़िया है रेटिंग