Samsung Galaxy S26 Ultra Price Cut: Samsung ने भारत में अपनी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी को और आक्रामक बना दिया है. Galaxy S25 Ultra की कीमत घटाने के बाद अब कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra पर सीधा 9,000 रुपये का डिस्काउंट दे दिया है.
हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर है या परमानेंट प्राइस कट. लेकिन नई कीमतें पहले ही Samsung India की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखने लगी हैं. इस कटौती के बाद S26 Ultra की कीमत अब S25 Ultra के लॉन्च प्राइस के करीब आ गई है, जिससे यह ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गया है.
Samsung Galaxy S26 Ultra अब तीन वैरिएंट्स में कम कीमत पर उपलब्ध है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वैरिएंट अब 1,30,999 रुपये में मिल रहा है. 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,50,999 रुपये हो गई है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला टॉप वैरिएंट 1,80,999 रुपये में उपलब्ध है.
पहले यही वैरिएंट्स क्रमशः 1,39,999 रुपये, 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में लॉन्च हुए थे, यानी सीधे 9,000 रुपये की कटौती की गई है.
आपको बता दें कि ऑफिशियल वेबसाइट पर फिलहाल कोई बैंक ऑफर नहीं दिया जा रहा है, लेकिन रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. Vijay Sales जैसे प्लेटफॉर्म पर बैंक ऑफर्स के साथ कीमत और कम हो सकती है.
HSBC कार्ड पर EMI ट्रांजैक्शन में 6,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि HDFC और RBL कार्ड पर क्रमशः 4,500 रुपये और 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. इन ऑफर्स के बाद इसकी प्रभावी कीमत Galaxy S25 Ultra के करीब पहुंच जाती है.
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और AI प्रोसेसिंग देता है. फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है.
यह फोन S Pen सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है. साथ ही इसमें Galaxy AI फीचर्स और नया privacy display भी दिया गया है. कंपनी सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
कीमत में कटौती के बाद Galaxy S26 Ultra अब पहले से ज्यादा वैल्यू देता है. इसमें नया चिपसेट, बेहतर AI फीचर्स, तेज चार्जिंग और कैमरा सुधार जैसे अपग्रेड मिलते हैं. अगर आप Samsung Galaxy S25 Ultra और S26 Ultra के बीच कंफ्यूज हैं, तो अब कीमत का अंतर काफी कम हो गया है. ऐसे में लेटेस्ट फीचर्स और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए S26 Ultra ज्यादा समझदारी भरा विकल्प बन गया है.
यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम