25 फरवरी के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S26 Ultra का इंडिया प्राइस लीक, देखें कितने में आ सकता है नया फ्लैगशिप

Updated on 13-Feb-2026

स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Samsung Galaxy S26 सीरीज़ दस्तक देने वाली है, और टेक लवर्स के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra होगा, जिसे लेकर कई लीक और अटकलें सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस अपने पिछले मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra की लेगसी को आगे बढ़ाएगा और परफॉर्मेंस के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट करेगा। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन से जुड़ी अब तक सामने आई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

Samsung Galaxy S26 Ultra की संभावित कीमत

हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 1,34,999 रुपये हो सकती है।

ग्लोबल मार्केट में Galaxy S26 Ultra की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यही मॉडल अमेरिका में लगभग 1,199 डॉलर में लॉन्च हो सकता है। कनाडा में इसकी संभावित कीमत CAD 1,599 बताई जा रही है, जबकि दुबई में यह स्मार्टफोन करीब AED 4,399 में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि असली कीमत लॉन्च इवेंट के दिन ही स्पष्ट होगी।

Samsung Galaxy S26 Ultra के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

लीक के अनुसार, यह फ्लैगशिप फोन 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहद हाई पीक ब्राइटनेस मिलने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो हाई कैपेसिटी RAM और बड़े स्टोरेज विकल्पों के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है, जिसके ऊपर Samsung का OneUI 8.5 कस्टम स्किन देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: सीधे 10000 रुपये घट गई 12GB RAM, 256GB स्टोरेज वाले दमदार फोन की कीमत, 7 साल तक नहीं होगा पुराना

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :