Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स

Samsung ने अपने सबसे बड़े इवेंट Galaxy Unpacked 2026 में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च कर दिया है. तीनों ही फोन दमदार फीचर्स और कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. भारत में भी इस सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. अच्छी बात है कि कीमत भी सामने आ गई है. आइए आपको बारी-बारी से तीनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और भारत में कीमत के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (1Hz से 120Hz) को सपोर्ट करता है. इसमें Vision Booster फीचर भी मिलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 12GB रैम और 512GB का स्टोरेज दिया गया है. यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर चलता है, जिस पर One UI 8.5 इंटरफेस मिलता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S26 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें 50MP का वाइड कैमरा (f/1.8) है, जो 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है. इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम, f/2.4) दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा (f/2.2) मिलता है.

बैटरी के लिए Galaxy S26 में 4,300mAh बैटरी दी गई है. यह फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें Fast Wireless Charging 2.0 और Wireless PowerShare फीचर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S26+ के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 में थोड़े अपग्रेड के साथ Samsung Galaxy S26+ को पेश किया गया है. इस फोन में 6.7-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. यह भी 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (1Hz–120Hz) और Vision Booster सपोर्ट करता है. इसके अलावा रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर और कैमरा सेटअप Samsung Galaxy S26 जैसा ही है. हालांकि, बैटरी के मामले में Galaxy S26+ में 4,900mAh बैटरी दी गई है. यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए Galaxy S26+ में 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है.

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें Vision Booster फीचर भी दिया गया है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन का साइज 78.1 × 163.6 × 7.9mm है और इसका वजन लगभग 214 ग्राम है.

Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 16GB तक के रैम और 1TB तक के स्टोरेज के साथ आता है. कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है. इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 200MP वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस और एक 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है.

इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है. इसके साथ 60W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इससे फोन को करीब 30 मिनट में 75% तक चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare का भी ऑप्शन दिया गया है. Galaxy S26 Ultra Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है. फोन में 5G, LTE, Wi-Fi 7, Wi-Fi Direct और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है.

भारत में Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की कीमतें

Samsung Galaxy S26 को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके बेस वैरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB का स्टोरेज दिया गया है. जिसकी कीमत भारत में 87,999 रुपये है. जबकि टॉप वैरिएंट में 12GB रैम के साथ 512GB का स्टोरेज दिया गया है. जिसकी कीमत 1,07,999 रुपये रखी गई है.

Samsung Galaxy S26+ को भी दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है. जबकि 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई है.

अब बात कर लें इस सीरीज के टॉप मॉडल यानी Samsung Galaxy S26 Ultra की. इसको तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. जबकि इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के लिए आपको 1,59,999 रुपये खर्च करने होंगे. इसके टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दिया गया है. जिसकी कीमत 1,89,999 रुपये रखी गई है.

कंपनी अभी ऑफर के तहत 512GB वाले स्टोरेज वैरिएंट को बेस वैरिएंट की कीमत में दे रही है. जिसका फायदा कस्टमर्स उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कब बना था आपका फोन? जानें स्मार्टफोन की सही उम्र, ये है छोटी-सी ट्रिक, मिनटों में मिल जाएगी पूरी कुंडली

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :