सैमसंग इन दिनों लगातार नए स्मार्टफोन्स के साथ चर्चा में बना हुआ है। फरवरी में Galaxy S26 सीरीज़ पेश करने और मार्च में A-सीरीज़ लॉन्च करने के बाद अब कंपनी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है आने वाला Samsung Galaxy S26 FE, जिसे लेकर एक नया लीक सामने आया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस डिवाइस की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन शुरुआती लीक्स और अफवाहों के माध्यम से इसके फीचर्स की झलक मिलने लगी हैं। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन से जुड़ी अब तक सामने आई सभी डिटेल्स।
लेटेस्ट जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिए सामने आई है, जिन्होंने Geekbench पर SM-S741U मॉडल नंबर वाला एक सैमसंग डिवाइस देखा है। माना जा रहा है कि यह Galaxy S26 FE हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो संभावित तौर पर सैमसंग का इन-हाउस Exynos चिपसेट होगा। इसमें अलग-अलग परफॉर्मेंस क्लस्टर देखने को मिल सकते हैं और इसकी क्लॉक स्पीड 3.30GHz तक जा सकती है।
यह डिवाइस Android 17 पर चल सकता है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसमें सैमसंग का नया One UI वर्जन भी मिलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो Galaxy S26 FE में 6.73 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें दो 50MP के सेंसर और एक 8MP का अतिरिक्त लेंस शामिल हो सकता है। साथ ही 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलने की संभावना है, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग और भी बेहतर हो सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी के मामले में यह फोन 5100mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसमें 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें IP69 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
अगर सैमसंग अपने पुराने पैटर्न को फॉलो करता है, तो Galaxy S26 FE को सितंबर 2026 के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 65,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, ये सभी जानकारी फिलहाल लीक्स पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय इनमें बदलाव हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 10 मिनट की नई साउथ फिल्म, हॉरर-थ्रिलर का देती है जोरदार तड़का, अच्छी है IMDb रेटिंग, जानिए कहां देखें