Samsung galaxy s25 ultra 5G gets massive discount on flipkart deal
आमतौर पर सभी स्मार्टफोन कंपनी के साथ ही ऐसा होता है, जब भी कंपनी एक नया फोन लॉन्च करती है तो अपने पुराने फोन के प्राइस में कुछ कमी कर देती है। Apple से लेकर अन्य स्मार्टफोन कंपनी ऐसा करती हैं। सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ कथित तौर पर कुछ ऐसा नहीं किया है। Samsung ने अपना नया Galaxy S26 Ultra लॉन्च किया और इसके बाद कंपनी ने अपने Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत काम कर दी, ऐसा भी कह सकते है कि कुछ प्लेटफॉर्म पर कीमत काम हो गई। अब ऐसे में अगर आप इस समय एक फ्लैग्शिप फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको Samsung के बेहतरीन और मात्र कुछ समय पुराने Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के बेस वेरिएंट की कीमत पहले लगभग 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब यह करीब 1,19,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक कार्ड ऑफर के साथ फोन का प्राइस और भी ज्यादा काम हो जाने वाला है। इस ऑफर और डिस्काउंट के बाद फोन का प्राइस घटकर केवल 1,13,999 रुपये ही बचता है। सीधे तौर पर कहें तो अब यह फोन पहले से काफी सस्ता मिल रहा है और फ्लैगशिप कैटेगरी में इसकी वैल्यू बढ़ गई है। फोन को इस प्राइस में आप इस समय Vijay Sales से खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन के अन्य वैरिएन्ट जो डेढ़ लाभ से भी महंगे मिलते हैं, उन्हें भी इस समय सस्ते में खरीदा जा सकता है।
अगर फोन के स्पेक्स और फीचर देखते हैं तो आपको समझ में आ जाने वाला है कि आखिर इस सैमसंग फोन को आप खरीदकर पछताने वाले नहीं हैं। Galaxy S25 Ultra आज भी एक पावरफुल फ्लैगशिप फोन है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जिसे इस समय भी एक दमदार और सबसे पावरफुल कहा जा सकता है। चाहे गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग हो, मल्टीटास्किंग हो या रोजमर्रा का इस्तेमाल, फोन आपको स्मूद ही लगने वाला है। इसके अलावा हैवी गेम भी इस फोन की परफॉरमेंस को हिला नहीं पाई है।
सैमसंग के इस फोन के सबसे बड़ी ताकत इसकी डिस्प्ले को कहा जा सकता है। फोन में एक बड़ा AMOLED QHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो बहुत शार्प और ब्राइट है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो किसी भी काम के दौरान एक दिन आराम से निकालती है। कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में एक दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दो टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं। यानी आप दूर की फोटो भी क्लियर ले सकते हैं। फोटो क्वालिटी लगभग हर तरह की लाइट में दमदार है, इसके अलावा फोन के कैमरा से वीडियो रिकॉर्डिंग 8K तक की जा सकती है।
इसके अलावा S Pen इस फोन को बाकी फोन से अलग बनाता है। आप इससे नोट्स लिख सकते हैं, फोटो एडिट कर सकते हैं, साइन कर सकते हैं और फोन को अलग तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। जो लोग S Pen इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह फोन और ज्यादा काम का हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Dak Sewa App से ऑनलाइन हो जाएंगे ये सब काम..जानें क्या है इस्तेमाल करने का आसान तरीका