Black Friday sale 2025 deals Samsung Galaxy S25 Ultra massive Price drop on Flipkart
Amazon India की Amazon Great Indian Festival Sale की शुरुआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर बहुत से अन्य गैजेट और डिवाइसेज पर तगड़ी डील और डिस्काउंट मिलने वाले हैं। हालाँकि, अगर आप सैमसंग के फैन हैं तो इस सेल में आप बहुत से सैमसंग फोन्स बेहद ही सस्ते में खरीद पायेंगे। असल में, सेल के दौरान आपको Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं, सेल में सैमसंग फोन बेहद ही सस्ता खरीदने के लिए मिलने वाला है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 23 सितम्बर से शुरू होने वाली है। हालाँकि, अगर आप प्राइम मेम्बर हैं तो यह सेल 22 सितम्बर को ही आपके लिए शुरू हो जायेगी, ऐसे में आप 22 सितम्बर यानी 21 सितम्बर की रात 12 बजे से सैमसंग के इस फोन को खरीदने के लिए अमेज़न इंडिया पर जा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप 23 सितम्बर को फोन को खरीदना चाहते हैं तो 22 सितम्बर की रात 12 बजे यह फोन सभी के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध होने वाला है। आइये अब जानते है कि फोन पर कैसा डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाला है।
Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को आप Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल इस समय बाजार में 1,07,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। हालाँकि, इसका असल प्राइस 1,29,999 रुपये है। इसके अलावा आपको सेल में भी यह फोन सस्ते में ही मिलने वाला है। सैमसंग फोन की खरीद पर आपको 3229 रुपये का कैशबैक भी मिलने वाला है, जो आपको Amazon Pay Balance से खरीदारी करने पर मिलेगा हालाँकि, इसके लिए आपको Amazon Pay ICICI Credit Card का इस्तेमाल करना होगा।
अगर आप सैमसंग इस फोन को खरीदने जा रहे हैं तो आपको इसके स्पेक्स और फीचर आदि पर सबसे पहले नजर डाल लेनी चाहिए। इस फोन में एक 6.9-इंच की Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आती है, इसमें 2600 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। इस डिस्प्ले पर कंपनी ने Gorilla Glass Armor 2 का प्रोटेक्शन दिया है, जो इसमें DX Anti-Reflective Coating भी है।
कंपनी ने अपने इस फोन को एंड्राइड 15 के सपोर्ट पर लॉन्च किया है, जो OneUI 7 की स्किन के साथ आता है। फोन को कंपनी ने स्नेपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर पर भी लॉन्च किया है। फोन में कंपनी के एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया है। फोन में एक 200MP का मेन कैमरा, एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस, एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। इस फोन में एक 12MP का सेल्फी कैमरा इसके साथ कंपनी ने फोन में एक 5000mAh की बैटरी दी है, फोन में बैटरी के साथ 45W की वायर्ड के अलावा 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: बार-बार क्रैश हो रहे हैं मोबाइल ऐप्स? जानिए कारण और ठीक करने के 10 असरदार तरीके