Samsung Galaxy S25 Ultra now available at lowest price ever from amazon prime day sale
Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G इस समय शानदार डील के साथ उपलब्ध है। फोन की MRP 1,29,999 रुपये है लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह 33% की छूट के बाद 87,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी आपको सीधे 42,409 रूपये की बचत हो रही है। अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह डील आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको 63,300 रूपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं चुनिंदा बैंक कार्ड्स और EMI ऑफर्स का फायदा उठाकर इसकी कीमत को और भी कम किया जा सकता है। ऐसे में Galaxy S25 Ultra को पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। फोन में 120Hz Adaptive रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बहुत स्मूद हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमे Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है जो Galaxy AI के साथ मिलकर तेज और स्मार्ट एक्सपीरियंस देता है। फोन 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमे 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP Ultra-Wide, 50MP Telephoto और 10MP Telephoto Lens दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। कंपनी के अनुसार इसमें 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही S Pen, Galaxy AI, One UI 7, बेहतर AI कैमरा फीचर्स और टाइटेनियम बॉडी जैसी प्रीमियम खूबियां भी दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Pro vs Xiaomi 17T: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना