Samsung Galaxy S24 Plus स्मार्टफोन के लिए हम जानते है कि यह एक महंगी स्मार्टफोन सीरीज है। इस सीरीज के फोन को खरीदने के लिए यूजर्स दो बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप इस फोन सीरीज में से एक फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर हम लेकर आ गए हैं। असल में, इस समय आपको एक बेहतरीन मौका मिल रहा है, जिसके तहत आप Samsung Galaxy S24 Plus को मात्र 20,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, कैसे यह फोन आपको सस्ता मिलने वाला है और इसे खरीदने से पहले आपको कौन से टॉप 2 फीचर देख लेने चाहिए। आइए जानते हैं, हम आपको सारा कुछ डीटेल में बताने वाले हैं।
अगर आप Flipkart से खरीदारी करते हैं तो आप जानते है कि हर एक त्योहार पर कंपनी कोई न कोई ऐसी डील या सेल लेकर आती है, जिसमें आपको कई प्रोडक्टस बेहद ही सस्ते में मिल जाते हैं। ऐसा ही मौका आपको Samsung Galaxy S24 Plus पर भी मिल रहा है। आप Samsung Galaxy S24 Plus को लॉन्च प्राइस 99,999 रुपये के स्थान पर केवल 20,000 रुपये के अंदर इस समय खराइड सकते हैं। हालांकि, आपको इतना डिस्काउंट कैसे मिल रहा है, यह जान लेना आवश्यक है। असल में, Samsung के इस फोन पर आपको Flipkart पर 43% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसका मतलब है कि आप 99,999 रुपये के इस फोन को 56,999 रुपये में लिस्टेड देख पाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: AC खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, पूरे साल की टेंशन हो जाएगी छूमंतर
हालांकि, अब आप सोच रहे होंगे कि यह प्राइस तो 50 हजार से भी ज्यादा है, ऐसे में आपको यह फोन 20,000 रुपये से भी सस्ता कैसे मिलने वाला है। असल में आपको Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% का कैशबैक भी मिल रहा है, अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह फोन सस्ते में मिलने वाला है। इसके अलावा अगर आपके पास IDFC Bank का कार्ड है तो आप लगभग लगभग 750 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपका बजट टाइट है तो आप इस फोन को EMI के साथ मात्र 9500 रुपये महीने पर भी खरीद सकते हैं।
अगर आप Samsung के इस फोन पर एक्सचेंज का लाभ लेते हैं तो आपको यह फोन सस्ते में मिल सकता है। असल में, Samsung फोन पर आपको लगभग लगभग 52,250 रुपये के आसपास का एक्सचेंज भी दिया जा रहा है। हालांकि, आप जानते है कि आपको इतना डिस्काउंट नहीं मिलता है, लेकिन अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी है और इसपर आपको 37000 रुपये के आसपास का वैल्यू मिल जाता है तो आप इस फोन को 20,000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं। ऐसा मौका आपको बार बार नहीं मिलने वाला है। इसलिए आपको जल्दी करनी चाहिए।
Samsung के फोन में एक 6.7-इंच की Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें आपको एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट और कई साल का अपग्रेड ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग के फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP+10MP+12MP का सेटअप मिलता है। इसके अलावा इस फोन में आपको एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में 4900mAh की बैटरी भी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: गर्दा उड़ाने आ रही साउथ की ये 5 फिल्में, R Madhavan वाली के हो जाएंगे जबरा फैन, बाकी की 4 भी हैं जबड़