7 साल तक नया रहने वाला ये Samsung Phone पहले कभी नहीं बिका होगा इतना सस्ता, यहां मिल रही ताबड़तोड़ डील

Updated on 09-Apr-2025
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24 Plus को फ्लिपकार्ट पर एक भारी प्राइस कट मिला है।

सैमसंग को इसके प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है।

इस डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

Samsung Galaxy S24 Plus को फ्लिपकार्ट पर एक भारी प्राइस कट मिला है। अगर आप इस फ्लैगशिप डिवाइस को कम कीमत पर खरीदने की सोच रहे थे, तो अभी एकदम सही समय हो सकता है। इसकी कीमत 45000 रुपए की बंपर रकम से घटी है, जिससे यह डील बेहद ही आकर्षक हो गई है। यह डिवाइस इससे पहले शायद ही इतना सस्ता बिका होगा।

सैमसंग को इसके प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है, लेकिन वो अक्सर भारी कीमत पर भी आते हैं। हालांकि, इस लेटेस्ट ऑफर ने Galaxy S24 Plus को काफी ज्यादा किफायती बना दिया है। आइए इस डील की डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।

Samsung Galaxy S24 Plus की फ्लिपकार्ट डील

सैमसंग का प्रीमियम गैलेक्सी S24 प्लस भारत में 99,999 रुपए (12GB/256GB) में लॉन्च हुआ था। अभी यह स्मार्टफोन मॉडल फ्लिपकार्ट पर 54,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत पर लिस्टेड है, जो इसकी असली कीमत पर पूरी 45000 रुपए की छूट है। साथ ही, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: वोडाफोन आइडिया के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मुंबई के बाद इन 4 राज्यों में होगा Vi 5G का बोलबाला

Galaxy S24 Plus के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी S24 प्लस एक 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गई है। यह डिवाइस सैमसंग के इन-हाउस एक्सिनोस 2400 चिपसेट से लैस है और OneUI 6.1 पर काम करता है। इसे एंड्रॉइड 14 के बाद 7 OS अपडेट्स मिलेंगे। इस डिवाइस में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है।

कैमरा के मामले में इस डिवाइस में 50MP प्राइमरी शूटर, 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 10MP 3x टेलीफ़ोटो सेंसर दिया है। सेल्फ़ी के लिए यह फोन 12MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा यह हैंडसेट एक 4900mAh की बैटरी से लैस है जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: सुनहरी डील! Samsung Galaxy A36 की कीमत गिर गई धड़ाम! नई कीमत देखकर खरीदने दौड़ जाएंगे यूजर्स, 3 पॉइंट्स में समझें खासियत

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :