भारत में जल्द लॉन्च होगी Galaxy S24 Series, BIS पर दिखा Galaxy S24+ का जलवा

भारत में जल्द लॉन्च होगी Galaxy S24 Series, BIS पर दिखा Galaxy S24+ का जलवा
HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24+ संरतफोन मॉडल को भारत में की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

Samsung Galaxy S24+ स्मार्टफोन एक मिड-टियर मॉडल है, जो Galaxy S24 Series का ही हिस्सा होने वाला है।

Samsung Galaxy S24 Series को जनवरी 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

जैसे जैसे 2024 करीब आ रहा है, वैसे वैसे Samsung Galaxy S24 Series का लॉन्च भी करीब आता जा रहा है। इस आगामी सैमसंग स्मार्टफोन सीरीज में 3 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra हो सकते हैं।

अभी हाल ही में Samsung Galaxy S24 Ultra मॉडल को भी BIS पर देखा गया था। हालांकि अब एक नए मॉडल को भी BIS पर देखा गया है। इस फोन मॉडल को Samsung Galaxy S24+ के दौरान पर देखा जा रहा है।

Samsung के इस स्मार्टफोन को BIS पर Galaxy S24+ के तौर पर मॉडल नंबर SM-S926B/DS के साथ देखा गया है।


यह भी पढ़ें: मात्र 8 हजार में Tecno ला रहा ताबड़तोड़ स्मार्टफोन! मिलेगा iPhone जैसा ये Special Feature, इस जगह होगी Sale

हालांकि BIS की ओर से Samsung Galaxy S24+ के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इस लिस्टिंग पर फोन के आने से इतना जरूर पता चलता है कि इस फोन सीरीज को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

अब अगर BIS Listing की बात करें तो इसपर मात्र Samsung Galaxy S24 Model का नजर आना बाकी रह गया है। इस फोन को लेकर भी ऐसा देखा जा रहा है कि यह जल्द ही इस लिस्टिंग पर देखा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24+ आगामी Samsung Galaxy S24 Series का ही एक मिड-टियर स्मार्टफोन मॉडल है। इस फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले हो सकती है, इसके अलावा इसका डिजाइन Galaxy S23+ की तरह ही हो सकता है।

Samsung Galaxy S24+ स्मार्टफोन मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर या Exynos 2400 प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि यह उस बाजार पर निर्भर करता है कि आखिर इसे कहाँ लॉन्च किया जा रहा है, उसी के हिसाब से इसमें प्रोसेसर को रखा जा सकता है। इस फोन में एक 45W की फास्ट चार्जिंग से लैस 4900mAh की बैटरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: iPhone 12 इससे सस्ता शायद फिर न मिले, देखें Flipkart Sale में इसकी कीमत

इसके अलावा Samsung Galaxy S24 Series को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसे 17 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि सैमसंग के एक्सेक्यूटिव की ओर से ऐसा भी कहा गया था कि कंपनी अपने फोन्स में अगले साल आपात सेवाओं के लिए Satellite Connectivity दे सकती है।

इसका यह भी मतलब हो सकता है कि आगामी Samsung Galaxy S24 Series में यह क्षमता मिल जाए। हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo