8 फरवरी को लॉन्च हो सकती है Samsung Galaxy S22 series, रिपोर्ट से मिली जानकारी

Highlights

8 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung Galaxy S22 series

रिपोर्ट के मुताबिक MWC 2022 से पहले ही लॉन्च हो जाएगी सैमसंग की यह सीरीज

स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट या एक्सिनोस 2200 SoC के साथ आएगी Galaxy S22 series

Samsung Galaxy S22 series पिछले कई महीनों में कई बार लीक हुआ है। अब एक साउथ कोरिया की वैबसाइट की रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि Samsung Galaxy S22 series को 8 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।  

Samsung फरवरी में फ्लैगशिप Galaxy S series स्मार्टफोंस को अपने अनपैक इवेंट में पेश करेगा। अगर यह रिपोर्ट सही है तो जल्द ही Galaxy S22 लाइनअप को Mobile World Congress (MWC) 2022 से पहले ही लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S22 मॉडल्स को 8 फरवरी के लॉन्च के अगले दिन से प्री-ऑर्डर (pre-order) के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि डिवाइस की शिपिंग 24 फरवरी से शुरू होगी। Samsung Galaxy S22 series में Galaxy S22, Galaxy S22+, और Galaxy S22 Ultra आने वाले हैं।

Samsung Galaxy S22 डिवाइसेज़ स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट या एक्सिनोस 2200 SoC पर संचालित होंगे। भारतीय यूजर्स को डिवाइस बाद वाले चिपसेट के साथ मिल सकता है। सैमसंग (Samsung) इस साल Galaxy Note series के फीचर्स को अपनी S सीरीज के फोंस में ला सकता है जिसमें S पेन सपोर्ट शामिल होगा।

पिछले साल सैमसंग के Galaxy S21 Ultra फोन को S Pen सपोर्ट दिया गया है लेकिन हैंडसेट के साथ स्टाइलस नहीं मिला था और फोन में S पेन रखने के लिए भी कोई डेडिकेटेड जगह नहीं दी थी। Samsung ने अभी Galaxy S22 series के आधिकारिक लॉन्च की पुष्टि नहीं की है लेकिन अगर यह खबर सच होती है तो एक महीने से कम में ही फोन लॉन्च हो जाएगा।  

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile