हम सभी जानते हैं कि सैमसंग की ओर से उसके 2019 के फ्लैगशिप फोंस को लॉन्च कर दिया गया है, हालाँकि अब कंपनी अपने 2020 में आने वाले फ्लैगशिप डिवाइस पर काम करने में जुटी है। इसी कड़ी में सैमसंग गैलेक्सी S11 को लेकर पहला रुमर सामने आया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S11 को लेकर यह पहली जानकारी सामने आई है। हालाँकि कई चीज़ों को यहाँ सिर्फ इस तौर पर देखा जा सकता है कि इस फोन में ऐसा होने वाला है। हालाँकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है।
अगर हम रुमर्स और अफवाहों पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी S11 मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 865 और Exynos 9830 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, असल में यह बाजार पर निर्भर करता है कि इसे किस बाजार में लॉन्च किया जा रहा है अर्थात् फोन को अलग अलग बाजार में अलग अलग चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अगर हम आमतौर पर देखें तो ऐसा हो सकता है कि चीन में इस मोबाइल फोन को स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाये, और US में इस मोबाइल फोन को Exynos 9830 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाये, हालाँकि आधिकारिक तौर पर इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।
https://twitter.com/MaxWinebach/status/1188604703959080960?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम इस ट्विट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को सैमसंग के One UI 2.0 बीटा के साथ लाया जा सकता है, इसे देखकर ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक फेस अनलॉक फीचर मिल सकता है। हालाँकि किसी स्मार्टफोन में यह कोई नई बात नहीं है। हालाँकि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक एलेवेटिंग सेल्फी कैमरा नहीं मिलने वाला है। इस मोबाइल फ़ोन को एक पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम हार्डवेयर आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक LPDDR5 रैम मिलने वाली है, इसके अलावा इसमें आपको UFS 3.0 स्टोरेज और 5G सपोर्ट भी मिलने वाली है। हालाँकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे एक 4G मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है, या इसमें आपको एक 5G मॉडल मिलने वाला है।