अभी कुछ ही महीने का समय बीता है, जब सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी S9 और सैमसंग गैलेक्सी S9+ स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था। इसके अलावा अब ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस साल के ही दूसरे चरण में कंपनी अपनी नोट सीरीज के नए डिवाइस Samsung Galaxy Note 9 को भी लॉन्च करने वाली है।
हालाँकि अभी यह खबरें इंटरनेट से कहीं गुम नहीं हुई हैं लेकिन एक नई रिपोर्ट कह रही है कि सैमसंग ने अपनी अगले पीढ़ी के S सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 के डिजाईन को फाइनल कर दिया है। इसे गैलेक्सी X नाम भी दिया जा सकता है।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के डिजाईन को लेकर काफी कुछ सामने आया है, आपको बता दें कि TheBell की एक रिपोर्ट ऐसा कहती है कि इस स्मार्टफोन को एक 5.8-इंच की इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S10+ स्मार्टफ़ोन को एक 6.3-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा कंपनी के द्वारा इस स्मार्टफोन को लेकर जो पेटेंट दाखिल किया गया है, उसे लेकर भी इंटरनेट पर जानकारी सामने आई है। यह जानकारी Mobielkopen के माध्यम से सामने आई है। इस पेटेंट में स्मार्टफोन को एक एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ दर्शाया गया है। हालाँकि इसमें किसी नौच होने को लेकर कुछ भी सामने आया है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन में एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
इस डिस्प्ले के साथ साथ स्मार्टफोन में एक 3D फेस स्कैनिंग कैमरा हो सकता है। ऐसा ही कुछ हम iPhone X में भी देख चुके हैं। इसके अलावा इसमें एक 3D सेसिंग कैमरा होने की भी उम्मीद है।