Samsung ने भारत में अपने Galaxy On7 Prime स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड पाई अपडेट जारी कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट में सैमसंग का लेटेस्ट OneUI शामिल किया गया है जिसे मई सिक्योरिटी पैच के साथ पेयर किया गया है। इस अपडेट को ओवर दा एयर जारी किया जाएगा और इस अपडेट का साइज़ 1034 MB है। दिलचस्प बात यह है कि कई एंड्राइड फोंस को यह नया सिक्योरिटी पैच अपडेट नहीं मिला है।
जैसा कि ऊपर बताया गया है, अपडेट में समुसंग के नए One UI को शामिल किया गया है और यह कई नए फीचर्स के साथ आया है। इन फीचर्स में सिस्टम-वाइड नाईट मोड, कैमरा के लिए सीन ऑप्टीमाइज़र, किड्स मोड शोर्टकट, सैमसंग का कीबोर्ड एप्प आदि शामिल हैं। जिन यूज़र्स को अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है वो सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं।
इस हफ्ते की शुरुआत में गूगल ने अपने Pixel और एंड्राइड फोंस के लिए मई सिक्योरिटी अपडेट को शामिल किया था। एंड्राइड बुलेटिन में कहा गया है कि लेटेस्ट पैच में करीब 10 समस्याओं को सुलझाया गया है जिसमें फ्रेमवर्क, मीडिया फ्रेम वर्क और सिस्टम कंपोनेंट्स आदि शामिल हैं।
Samsung Galaxy On7 Prime में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो इस फ़ोन में 5.5-इंच की फुल HD TFT डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही इस फ़ोन के प्रदर्शन के लिए कंपनी ने इसमें 1.6GHz ओक्टा-कोर Exynos 7870 प्रोसेसर दिया है। Samsung Galaxy On7 Prime में मौजूद कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 13MP का फ्रंट और 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ LED फ़्लैश भी दी गई है। दोनों कैमरे f/1.9 अपर्चर से लैस हैं।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!